Bhopal Domestic Violence: हनीमून से ही पति की यह थी डिमांड, पत्नी को आती थी शर्म

Share

Bhopal Domestic Violence: ससुराल वालों को दी जानकारी तो बहू को कोसने लगा परिवार, पीड़िता पर लगाया बेटे को बिगाड़ने का आरोप

Bhopal Domestic Voilence
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। शादी की पहली रात पति वह करना चाहता था जिसके बारे में पत्नी ने कभी सोचा भी नहीं था। पत्नी ने समझाया लेकिन मामला घरेलू कलह में पहुंच गया। इसकी महिला ने ससुराल वालों से शिकायत की तो उन्होंने उसे ही कोसना शुरु कर दिया। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Domestic Violence) का है।

पिता रिटायर्ड अधिकारी हैं

घटना शाहपुरा थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी दिसम्बर 2019 में हुई थी। उसके पिता ने शादी के दौरान पांच लाख रूपए नगद और पांच लाख रूपए के जेवरात दान में दिए थे। उसका पति बैंग्लोर स्थित आईटी कंपनी में काम करता है। जबकि पिता वल्लभ भवन से रिटायर्ड अधिकारी हैं। शादी की पहली ही रात उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करने लगा। साथ ही महिला से मुख मैथुन की जिद करने लगा। महिला ने विरोध किया और वह इसके लिए तैयार नहीं हुई। कुछ दिन बाद इसकी शिकायत सास, ससुर और देवर से की। उन्होंने बेटे को ईमानदार बताया। कहा कि महिला ने ही उनके बेटे को बर्बाद किया है।

पिता ने भी समझाने की कोशिश

जिसके बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी घरवालों को दी। वह अप्रैल, 2020 में मायके चली गई और वहीँ रहने लगी। तब से इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चलता रहता था। पीडिता के परिवार ने पति के घरवालों को समझाने की कोशिश की पर वह नहीं माने। उल्टा उन्होंने लड़की के पिता से 10 लाख रुपयों की मांग की। साथ ही कहा कि जब तक वह रूपए नहीं देंगे उनकी बेटी को वह घर नहीं आने देंगे। जिसके बाद पीडिता के घरवालों ने शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 498-ए/377/511/323 (प्रताड़ना/अप्राकृतिक सेक्स/अपराध का प्रयास/मारपीट) का मुक़दमा दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर अर्चना तिवारी ने बताया कि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लूट का मामला चोरी में दर्ज 

यह भी पढ़ें – दिल्ली का यह एसीपी जिसके कारनामे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!