Bhopal Theft Case: शहर में चोरियां नहीं थाम पा रही पुलिस

Share

Bhopal Theft Case: बीते 24 घंटे में राजधानी भोपाल में चोरी की तीन वारदातें

Bhopal Theft Case
File Image

भोपाल। पुलिस प्रशासन चोरी की घटनाओं में अंकुश लगा पाने में नाकाम साबित हो रहा है। बीते 24 घंटे में राजधानी भोपाल (Bhopal Theft Case) में चोरी की तीन वारदातें हुई हैं। पहली घटना में नौकर ने घर से तीन लाख रूपए के जेवरात पार कर दिए। इधर, चोर सूनी दूकान का ताला तोड़ सामान उठा ले गए। वहीँ, अन्य घटना में सहायक प्राध्यापक के सूने फ्लैट में चोरी हुई है। तीनों मामलों में पुलिस अब तक आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है।

6 महीने बाद चोरी का पता चला

घटना कोलार थाना क्षेत्र के दानिश हिल्स इलाके की है। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता स्वाति सिंह (Swati Singh) पति सुनील पटेल के घर में चोरी हुई है। स्वाति की उम्र 51 साल है। चोरी उनके नौकर ने ही की है। वह लॉकडाउन के समय ही घर चला गया था। स्वाति ने दिवाली में घर की साफ़ सफाई करवाई। तब उन्हें पता चला की घर में चोरी हो चुकी है। जिसके बाद वह नौकर के आने का इंतज़ार कर रही थी। एक महीने बाद भी वह नहीं लौटा तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। सब इंस्पेक्टर जय कुमार सिंह (SI Jay Kumar Singh) ने बताया कि चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब तीन लाख 50 हज़ार रूपए है। जिसमें सोने का मंगलसूत्र, हीरों का हार और अन्य जेवरात शामिल हैं। पुलिस ने धारा 381 (नौकर द्वारा चोरी) का मुक़दमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आग से झुलसी महिला ने दम तोड़ा

आधी रात को हुई वारदात

घटना अयोध्या नगर थाना क्षेत्र की है। शिकायत सुरेश अहिरवार (Suresh Ahirwar) ने दर्ज कराई है। सुरेश की अयोध्या नगर फेज-5 में किराने की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 18 दिसम्बर की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब वह दुकान आये तो देखा की दुकान का ताला टूटा हुआ है। चोर दुकान में से किराने का सामान उठा के ले गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरेश को घटना की एफआईआर कराने के लिए पूरे दिन मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर रात 11:30 बजे पुलिस ने शिकायत दर्ज की। थाना प्रभारी रेनू मुराब (TI Renu Murab) ने चोरी गए सामान की कुल कीमत 10 हज़ार रूपए बताई है। पुलिस ने धारा 457/380 (रात में चोरी) का मुक़दमा दर्ज किया है।

घर का सेंट्रल लॉक तोड़ा

घटना छोला थाना क्षेत्र की है। पंकज दुबे पिता सच्चिदानंद दुबे (Sachhidanand Dubey) उम्र 35 साल के फ्लैट में चोरी हुई है। पंकज एसआईआरटीपी स्कूल में सहायक प्राध्यापक हैं। वह थाना क्षेत्र स्थित गिरनार वैली के प्रथम तल में रहते हैं। पंकज ने पुलिस को बताया कि 17 दिसम्बर सुबह 8:30 बजे वह काम पर गए थे। शाम 5:30 बजे के करीब वह वापस लौटे तो देखा की उनके फ्लैट की कुण्डी और सेंट्रल लॉक टूटा हुआ है। अन्दर जाकर देखा तो लोहे की अलमारी खुली हुई थी। पुलिस ने बताया कि चोर सोने चांदी के जेवरात ले गए हैं। पुलिस ने धारा 454/380 (घर में घुसना/चोरी) का मुक़दमा (Bhopal Theft Case) दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   BMC Scam News: भोपाल नगर निगम का घोटाला उजागर

यह भी पढ़ें – दिल्ली का यह एसीपी जिसके कारनामे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!