Bhopal Murder News: प्रॉपर्टी डीलर की बाप—बेटे ने की हत्या

Share

Bhopal Murder News: कोलार स्थित कजलीखेड़ा खदान के पास रास्ते से निकलने को लेकर चल रहा था विवाद

Bhopal Murder News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal Murder News) कोलार थाना क्षेत्र से मिल रही है। यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की निर्मम हत्या कर दी गई है। आरोपी बाप—बेटे है जिनको हिरासत में ले लिया गया है। मृतक से आरोपियों का रास्ते को लेक​र विवाद चल रहा था। झगड़े में सिर पर पाइप—डंडे से चोट आई थी। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पीएम के बाद ​परिजनों को सौंप दिया है।

पत्थर बेचने का करता हैं काम

कोलार थाना पुलिस को सोमवार रात आठ बजे जेके अस्पताल से एक व्यक्ति के मौत की सूचना ध्रुव जैन पिता धर्मवीर जैन उम्र 20 साल ने दी थी। कोलार पुलिस मर्ग 65/21 दर्ज कर जांच कर रही है। मृतक आशीष जैन पिता ज्ञान प्रकाश जैन उम्र 43 साल है। उसकी झगड़े में आई चोट से मौत हुई है। सूचना देने वाला ध्रुव जैन (Dhruva Jain) मृतक का रिश्ते में भांजा है। मृतक गेहूंखेड़ा स्थित वंदना नगर का रहने वाला था। आशीष जैन (Ashish Jain) प्रॉप्ट्री ब्रोकर का काम करता था। आरोपी कजलीखेड़ा निवासी आशीष व्यास (Ashish Vyas) और उसका पिता अशोक व्यास (Ashok Vyas) है। दोनों खदान में पत्थर बेचने का काम करते हैं। घटना वाले दिन आशीष जैन किसी काम से कजलीखेड़ा खदान वाले रास्ते से निकल रहा था। तभी आरोपी आशीष व्यास और अशोक व्यास ने रास्ते से निकले से उसे मना किया। इस पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। झगड़े में दोनों आरोपियों ने डंडे और रबर पाईप से मारपीट कर दी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation News: शादी से पहले मंगेतर ने यह रखा था प्रस्ताव

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!