Bhopal Rape Case: पति को इशारों में नचाना चाहती थी, तांत्रिक के चंगुल में फंसी पत्नी

Share

Bhopal Rape Case: दोस्त के घर पर थी बंधक, थाने में पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। पति को इशारों में नचाने के चक्कर में एक महिला बुरे षडयंत्र में फंस गई। वह इस काम के लिए तांत्रिक के पास थी। लेकिन, तांत्रिक ने ऐसा मंत्र फूंका कि वह महिला उसके चक्कर काटने लगी। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape Case) की है। तांत्रिक ने महिला की अस्मत के साथ खिलवाड़ किया। यह सबकुछ उसने महिला को बंधक बनाकर किया। जिसमें आरोपी तांत्रिक के दोस्तों ने भी मदद की। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ बलात्कार और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मारपीट करता था पति

गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया 30 वर्षीय महिला ने सोमवार रात साढ़े दस बजे बलात्कार की एफआईआर दर्ज की हैं। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी तेजू (Teju), विजय (Vijay) और श्याम लाल (Shyam Laal) के खिलाफ धारा 376/376/2एन,344/506/34 बलात्कार, कई बार बलात्कार, बंधक बनाना, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एसआई उर्मिला यादव ने बताया पीड़िता गांधी नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। पीड़िता का पति मजदूरी करता है। दोनों के दो बच्चे हैं। पति आए दिन शराब के नशे में पीड़िता के साथ मारपीट करता था।

जादू—टोना करना चाहती थी पत्नी

जांच आधिकारी ने बताया पति की प्रताड़ना से पत्नी तंग आ गई थी। तभी किसी ने तांत्रिक बाबा के पास जाने की सलाह उसको दी थी। तांत्रिक श्याम लाल ने पीड़िता को भरोसा दिलाया कि वह उसके कष्ट दूर कर देगा। कुछ दिनों बाद पीड़िता की लाचारी का फायदा उठाकर त़ांत्रिक ने उसको अपनी चेली बनाने का प्रस्ताव रख दिया। बातों में आकर पीड़िता राजी हो गई। बीच—बीच में तांत्रिक अपने परिजनों के घर ही रूक जाया करती थी। घटना वाली रात तांत्रिक ने पीड़िता से बोला वह तेजू नाम के व्यक्ति को फोन लेकर उसे लेने भेज रहा हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला सिपाही का पति छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार

घर से किया अगवा, बंधक बनाकर रखा

जांच अधिकारी ने बताया पीड़िता को तेजू नाम का व्यक्ति दो दिसंबर की दोपहर तीन बजे आॅटों से लेने घर पहुंचा था। तेजू के पास फोन देखकर पीड़िता समझ गई की वह बाबा का ही व्यक्ति है। तेजू के साथ आॅटों में बैठकर पीड़िता नादरा बस स्टेंड़ पहुंची। वहां श्याम लाल और उसका साथी विजय मिल गया। श्याम लाल और विजय पीड़िता को साथ लेकर प्रेम नगर छोला इलाके में पहुंचे। वहां विजय ने किसी दोस्त का मकान किराए से लिया है। विजय ने दोस्त से पीड़िता को पत्नी बनाकर मिलवाया था। विजय और बाबा ने पीड़िता को उस मकान में अकेला छोड़ दिया। उसके जाते ही तांत्रिक ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती बलात्कार किया।

निगरानी रखता था चौकीदार

जांच अधिकरी ने बताया पीड़िता को उस कमरे में श्याम लाल ने कुछ बर्तन—भाड़े और गैस सिलेंडर रखवा दिया था। पीड़िता की निगरानी करने के लिए श्याम लाल ने एक लड़के को रखा था। श्याम लाल ने पीड़िता को धमकाते हुए बातचीत करने और कमरे से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा रखी थी। श्याम लाल 12 दिसंबर को पीड़िता के कमरे में पहुंचा। वहां उसने दोबारा पीड़िता के साथ बलात्कार (Bhopal Rape Case) किया। सोमवार पीड़िता ने कमरे से झांककर देखा वहां तैनात लड़का सोया है। जिसका फायदा उठाकर पीड़िता भाग निकली। वहां से पीड़िता पति के पास पहुंची। पति ने थाने में दो दिसंबर को गांधी नगर थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें – दिल्ली का यह एसीपी जिसके कारनामे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जेके अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में फांसी लगाई

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!