Bhopal Dowry Killing: प्रताड़ना से तंग आकर नव विवाहिता ने लगाई थी फांसी

Share

Bhopal Dowry Killing: मां ने बताई बेटी की सच्चाई, आरोपी फरार

Bhopal Dowry Killing
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। ससुराल वालों की प्रताड़ना से जूझ रही नव विवाहिता फंदे पर झूल गई थी। यह खुलासा एक आत्महत्या के मामले में हुआ है। जिसके बाद दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Dowry Killing) की है। पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों को आरोपी बनाया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है।

एक साल पहले हुई थी शादी

अवधपुरी थाना पुलिस ने बताया संगीता शर्मा (Sangeeta Sharma) पति दीपक शर्मा उम्र 26 साल ने 28 नवंबर, 2020 को फांसी लगाई थी। मृतिका की पीएम रिपोर्ट के बाद परिजनों के बयान पुलिस ने दर्ज दिए थे। मायके पक्ष से लिए बयानों से सामने आया कि संगीता मूलत: खरवई रायसेन की रहने वाली थी। संगीता की परवरिशत पिता की मौत के बाद उसके ताउ ने की थी। उनका खरवई में ढ़ाबा चलता है। संगीता की शादी बीडीए कॉलोनी में हुई थी। दीपक शर्मा (Deepak Sharma) प्रायवेट कंपनी में इवेंट का काम करता हैं।

रोजाना करता था मारपीट

परिजनों ने बताया संगीता की शादी के बाद पति दीपक और सास सरोज शर्मा (Saroj Sharma) आए दिन उसे कम दहेज के लिए ताने मारा करते थे। विरोध करने पर सरोज दीपक के बहू को पिटवाती थी। दीपक आए दिन मां की बातों में आकर संगीता से मारपीट करता था। उसे मायके से दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करता था। दोनों की प्रताड़ना से तंग आकर संगीता ने फांसी लगा ली थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: पत्नी से बदला लेने पति ने वायरल कर दी ऐसी तस्वीर

यह भी पढ़ें – दिल्ली का यह एसीपी जिसके कारनामे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!