Bhopal Loot Case: चलती गाडी से पर्स छीनकर भागे बदमाश

Share

Bhopal Loot Case: बीते 24 घंटे में राजधानी भोपाल में लूट की दो घटनाएं

Bhopal Loot Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Loot Case) में बदमाशों ने बीते 24 घंटे में लूट की 2 वारदातों को अंजाम दिया है। दोनों घटनाओं में बदमाश चलती गाडी से पर्स लूट कर भाग गए। पुलिस दोनों मामलों में मुक़दमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

बाइक से आया था लड़का

घटना कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। शिकायत उबेद (Ubed) पिता स्माइल उम्र 24 निवासी नई बस्ती गाँधी नगर ने दर्ज कराई है। उबेद ने पुलिस को बताया कि सोमवार को रात 11 बजे वह अपनी पत्नी के साथ जा रहे थे। तभी दाता कॉलोनी ओवेरब्रिज के पास पीछे से एक बाइक सवार उनके पास आया। बाइक सवार ने उनकी पत्नी के पास रखा बैग छीना और भाग गया। पुलिस ने बताया कि पर्स में आईडी, मोबाइल और 700 रूपए नगद रखे हुए थे। पुलिस ने धारा 392 (लूट) का मुक़दमा दर्ज किया है।

शादी से लौट रहे थे

इधर, दूसरी घटना गाँधी नगर थाना क्षेत्र की है। नरेन्द्र चौरसिया (Narendra Chaurasia)  पिता सुरेश चौरसिया उम्र 35 निवासी पतंजलि परिसर 10 दिसम्बर को अपनी पत्नी के साथ शादी से लौट रहे थे। शादी बैरागढ़ में थी। रात 12 बजे के करीब गाँधी नगर तिराहे के पास बाइक सवार उनकी पत्नी के कंधे में रखा बैग लेकर भाग गए। नरेन्द्र ने घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि पर्स में सोने की अंगूठी, चांदी की पैजाब और सात हज़ार पांच सौ रूपए नगद रखे हुए थे। पुलिस ने धारा 392 (लूट) का मुक़दमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   ट्रैफिक पुलिस के सामने भूले से मत बोलना हिन्दी हैं हम

यह भी पढ़ें – दिल्ली का यह एसीपी जिसके कारनामे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!