Bhopal Dowry Case: कार के आगे बेकार लगी पत्नी

Share

iBhopal Dowry Case: शादी के दो साल बाद ही पहुंचा दिया मायके, मुकदमा दर्ज

Bhopal Dorwy Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Crime News In Hindi) शादी के बंधन को अटूट माना जाता है। भारत में इस बंधन को अलग ही नजरिए से देखा जाता है। लेकिन, जैसे—जैसे समाज विकसित हो रहा है उसमें एक विकार भी आ गया है। लोग भौतिक सुख संपन्नता को शादी के साथ जोड़ने लगे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) का है। यहां एक पति को उसकी पत्नी कार के सामने बेकार लगी। उसने ससुराल से बेदखल करके मायके पहुंचा दिया। परिवार ने काफी कोशिश की जब पति नहीं माना तो महिला ने पुलिस से मदद मांग (Bhopal Dowry Case) ली।

दो साल पहले हुई थी शादी

महिला थाना पुलिस ने बताया कि सुजाता यादव (Sujata Yadav) पति चेतन यादव (Chetan Yadav) उम्र 21 साल ने मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया उसका मायका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अयोध्या नगर में हैं। शादी पीरगेट मालीपुरा तलैया निवासी चेतन के साथ दिसंबर, 2018 में हुई थी। शादी के दौरान परिवार वालों ने आपस में लेन—देन की बात—चीत कर ली थी। दहेज में गृहस्थी के सामान और नगदी भी दी गई थी।

ऐसे करते थे प्रताड़ित

सुजाता ने बताया की शादी के दूसरे ही दिन से ससुराल वालों ने उसे दहेज को लेकर ताने मारने शुरू कर दिए थे। सास मालती यादव और जेठानी राधिका यादव छोटी—छोटी कामों में कमजोरी निकालकर परेशान करते थे। सब से तंग आकर सुजाता ने मायके वालों से बात की थी। परिजनों ने ससुराल वालों से बात की तो वह दहेज में डेढ़ लाख रुपए और एक कार चेतन को देने के लिए कहने लगे। इसका विरोध किया तो सुजाता के साथ मारपीट (Bhopal Crime Against Woman) भी होने लगी थी। पुलिस ने पति चेतन यादव, ससुर वीरेंद्र यादव, सास मालती यादव और जेठानी राधिका के खिलाफ धारा 498ए/506/34/3/4 प्रताड़ना/ जान से मारने की धमकी/एक से अधिक आरोपी/ दहेज अधिनियम का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जागरण यूनिवर्सिटी के छात्र ने फांसी लगाई 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!