Bhopal Crime News: बदमाश ने कांट्रैक्टर को धमकाया

Share

Bhopal Crime News: सवालों का जवाब देने में पुलिस को आया पसीना तो कहा पुरानी रंजिश का है मामला

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। शहर के एक बदमाश ने कांट्रैक्टर को धमकाया (Bhopal Rangdari Case)। बदमाश ने कांट्रैक्टर को धारदार हथियार से हमला करके लहुलूहान (Bhopal Crime News) भी किया। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। इस मामले में पुलिस से जब सवाल—जवाब किए गए तो वह पूरे प्रकरण को पुरानी रंजिश का बताकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते रहे। इधर, जमीनी विवाद (Bhopal MaarPeet) में घर के लोग आपस में भिड़ गए। वहीं पुलिस ने एक रंगदारी का भी मुकदमा दर्ज किया है।

सवाल सात साल पहले पर टाला

आरोपी बाबू बंजारा (Babu Banjara) है। वह अवधपुरी में रहता था। वह कुख्यात बदमाश भी रहा है। उसके खिलाफ पिपलानी थाने में शैलेष सिंह (Shailendra Singh) पिता श्रीकांत सिंह उम्र 32 साल ने मुकदमा दर्ज कराया है। शैलेष सिंह रीगल टाउन अवधपुरी में रहता है। शैलेष रीवा में कांट्रैक्टर का काम करता है। इसी सिलसिले में वह रीवा में ही अधिकतर रहता है। कुछ दिन पहले वह भोपाल आया था। आरोपी बाबू बंजारा से उसके पिछले सात सात पहले विवाद हुआ था। इसी कारण वह उसे पहचानता है। घटना वाली रात करीब 8 बजे वह बाइक से बिलखिरिया के रास्ते से गुजर रहा था।

दो लोगों ने किया हमला

शैलेष ने बताया कि उसी दौरान आरोपी बाबू बंजारा जो बिलखिरिया में रहता है। रास्ते में उसके एक साथी के साथ अचानक गाड़ी के सामने आ गया। शैलेष गाड़ी संभाल नहीं पाया और जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी बाबू और उसके साथी ने उस पर चाकू—डंडो से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में शैलेष को पीठ, कान और सीने में चोटे आई है। शैलेष को इलाज के लिए नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिलखिरिया थाने में मुकदमा दर्ज कर केस डायरी पिपलानी थाने भेजी गई। जिसके बाद पुलिस ने धारा 324/294/506/34 धारदार हथियार से हमला, गाली—गलौज, जान से मारने की धमकी, एक से  अधिक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   MP IPS Transfer: डीजीपी बदलने से पहले पुलिस महकमे की बड़ी सर्जरी

रंगदारी का मामला दर्ज

छोला मंदिर थाना पुलिस ने बताया कि मनोज मिश्रा (Manoj Mishra) पिता स्वर्गीय चंद्रेश्वर मिश्रा उम्र 41 साल निवासी चौरसिया मंदिर शिवनगर ने रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया है। मनोज ने बताया कि वह रेडिमेड कपड़ों की दुकान लगाता है। घटना वाली शाम करीब 5 बजे वह घर पर था। तभी मोहल्ले में रहने वाला आरोपी मनीष शाक्या उसके दो साथियों के साथ घर में घुस आया। उसने 1000 हजार रूपए मनोज से मांगे थे। पैसा देने से मना किया तो मनीष और उसके साथियों ने उसको ड़डों से मारपीट करने लगे थे। पुलिस ने मनीष और उसके साथियो के खिलाफ (धारा 327/452/294/323/506/34 अड़ीबाजी/घर में घुसना/गाली—गलौज/मारपीट/जान से मारने की धमकी और एक से अधिक आरोपी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बंटवारे पर विवाद

तीसरा मामला बजरिया थाना पुलिस ने दर्ज किया है। यहां थाने में रानी पति वसीम उद्दीन उम्र 33 साल निवासी अग्रवाल नर्सिग होम के पीछे ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वसीम मजदूरी करता है। पुश्तैनी मकान को लेकर उसके घर में मामा के बेटे शावर, सलमान, शिरीन गालियां दे रहे थे। बुधवार रात 9 बजे भी तीनों घर की बात को लेकर उसके साथ विवाद कर रहे थे। विवाद इतना बढ़ा कि तीनों ने वसीम पर चाकू, डंडो से वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी शावर, सलमान और शिरीन के खिलाफ धारा 324/506/34 धारदार चीज से चोट पहुंचाना/जान से मारने की धमकी और एक से अधिक आरोपियों का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति और ननद के खिलाफ प्रकरण दर्ज 
Don`t copy text!