Bhopal Dowry Case: शादी के दो सप्ताह बाद ही उजागर होने लगे पति के इरादे

Share

Bhopal Dowry Case: रिश्तों से ज्यादा पैसों और सुख सुविधाओं को दिया महत्व

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। (Bhopal Dowry Case) शादी को लेकर एक दुल्हन के मन में बड़े अच्छे खयालात थे। लेकिन, जब वह ससुराल पहुंची तो वह चकनाचूर हो गए। वहां एक पखवाड़े बाद ही पति और उसके परिवार के इरादे (Bhopal Crime Against Woman) सामने आने लगे। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ दहेज (Bhopal New Marriage Dowry Case) प्रताड़ना का मुकदमा w किया है।

ऐसे तय हुआ था रिश्ता

महिला थाना पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय युवती न्यू बैरागढ़ ने प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया हैं। युवती ने बताया कि परिजनों ने उसकी शादी जयपुर निवासी द्वारिका कटारिया (Dwarika Katiyar) के बेटे भरत (Bharat) के साथ तय हुई थी। दोनों परिवारों में दहेज और मांग को लेकर बात—चीत पहले ही हो चुकी थी। सितंबर, 2019 में भरत के साथ युवती की शादी हुई थी। जिस दौरान ससुराल वालों को दहेज में गृहस्थी के सामान समेत नगदी भी दिया गया था।

15 दिन बात चला पता

युवती ने बताया कि ससुराल में शादी के बाद सभी रिवाज पूरे होने के बाद रिश्तेदार चले गए थे। अचानक 15 दिन बाद यानी सितंबर 25 को सास कविता, ससुर द्वारिका और जेठ निखिल ने उसे बुलाकर बोला की वह मायके वालों से बोले की उन लोगों को दहेज में 5 लाख रूपए और कार लाकर दे। युवती को झटका भी लगा लेकिन वह मायके में यह बोलने को तैयार नहीं हुई। पति भरत ने भी ऐसा बोलने के लिए कहा। घर के सभी लोग कार और पैसों की मांग कर रहे है। उसने धमकाया कि मायके वालों से यह बात जितनी जल्द बोल सके बोल दे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सांची डेयरी के भीतर खूनी संग्राम

बहू को किया प्रताड़ित

युवती ने बताया कि उसने इस संबंध में मायके वालों से बात की थी। जिसके बाद परिजनों ने ससुराल वालों से बात की थी। लेकिन, वह किसी भी बात को नहीं सुनना चाहते थे। उनका बोलना था कि वह उनकी मांग को पूरा करे। ऐसा नहीं करने पर लड़की को मायके ले जाने की धमकी दी गई। इन बातों से तंग आकर महिला ने ससुराल वालों की इस बात का विरोध करना शुरू कर दिया था। विरोध करने पर उसके साथ ससुराल वाले मारपीट भी करते थे।

नौ माह बाद पहुंची थाने

युवती ने बताया कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर वह महिला थाने पहुंच गई थी। युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने सोमवार दोपहर 2:37 पर आरोपी पति भरत कटारिया, ससूर द्वारिका कटारिया, सास कविता कटारिया और जेठ निखिल कटारिया के खिलाफ धारा 498/ए/34/3/4 प्रताड़ना, एक से अधिक लोग और दहेज अधिनियम की मांग का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!