Bhopal Crime News: बार काउंसिल अध्यक्ष के घर पथराव, आधी रात हमला

Share

Bhopal Crime News: घर पर बीयर की बोतलें भी फेंकी, शहर के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल

Bhopal Crime News
Vijay Chaudhary

भोपाल। मध्य प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष के घर पर आधी रात को पथराव हुआ है। आरोपियों ने बीयर की बोतल और भारी पत्थर फेंके थे। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। इधर, महिला वकील को कार सवार ने टक्कर मार दी। यह दोनों घटनाएं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) की हैं।

बेटे ने दर्ज कराई शिकायत

घटना हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। एफआईआर विवेक चौधरी (Vivek Chaudhary) पिता विजय चौधरी निवासी E-3 अरेरा कॉलोनी ने दर्ज कराई है। विवेक पूर्व जज और मध्य प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष विजय चौधरी (Vijay Chaudhary) के बेटे हैं। सब इंस्पेक्टर प्रकाश अलावा (SI Prakash Alawa) ने बताया कि घटना शुक्रवार रात 10:30 बजे हुई थी। कुछ लोगों ने विवेक चौधरी के घर में पथराव किया था। हमलावरों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने धारा 336/427 (पथराव/तोड़-फोड़) का मुक़दमा दर्ज किया है। इस घटना से विधिक क्षेत्र के बुध्दिजीवियों में नाराजगी देखी गई। विजय चौधरी शहर के जाने-माने वकील भी हैं।

स्कूटी में थी पीड़िता

इधर, मिसरोद थाना क्षेत्र में फातिमा बेगम (Fatima Begum) पति सुशील कुमार पाण्डेय उम्र 45 साल निवासी बाग़ उमराव दूल्हा के वाहन को टक्कर मार दी।  उन्होंने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को एक्टिवा से ओबेदुल्लागंज की ओर जा रही थी। तभी एक कार सवार तेज़ी से उनके बगल से गुजरा और कट मारकर भाग गया। फातिमा बेगम पेशे से वकील हैं। हादसे में उनकी स्कूटी टूट-फूट गई है। पुलिस ने धारा 279 (लापरवाही से गाड़ी चलाना) का मुक़दमा दर्ज किया है। इधर, एक अन्य सड़क दुर्घटना में कार चालक ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला को फ्रैक्चर हो गया। घटना अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र स्थित पीतल मंदिर के नज़दीक की है। पीड़िता का नाम मनीषा परमार (Manisha Parmaar) पति रमेश परमार निवासी टीटी नगर है।

यह भी पढ़ें:   MP Political News: पीएम की छवि बनाने में गृहमंत्री बोल गए भाजपा के प्रधानमंत्री

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!