पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Share

किसानों के समर्थन में धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता

Congress Protest
भोपाल में प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता

भोपाल। (Bhopal) मध्यप्रदेश के विभिन्न शहरों में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन (Congress Protest) किए। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में इजाफे के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही किसानों के समर्थन में धरना दिया। राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एकत्रित हुए। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

रोशनपुरा पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पीसी शर्मा, जीतू पटवारी, विधायक कुणाल चौधरी, आरिफ मसूद, आईटी सेल के उपाध्यक्ष अभिनव बरोलिया समेत तमाम नेता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की। साथ ही दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों के समर्थन में धरना भी दिया। कांग्रेस ने मांग की, कि किसानों के हित में मोदी सरकार तीनों कृषि कानून वापस लें।

वहीं इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी यात्रा निकाली। पेट्रोल की कीमतों के विरोध में बैलगाड़ी पर मोटरसाइकिल रखकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकनीवाल, अंतर सिंह दरबार, विधायक संजय शुक्ला के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्वालियर, जबलपुर, सागर समेत अन्य शहरों में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ेंः मामूली विवाद में गई आर्किटेक्ट की जान, सामने आया दर्दनाक वीडियो

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार
Don`t copy text!