Bhopal Dowry Case: सात फेरों का बंधन चार साल में ऐसे टूटा

Share

Bhopal Dowry Case: दहेज में मांगे 50 लाख, पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Bhopal Dowry Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सात फेरों का बंधन चार साल में टूटने की कगार (Bhopal Dowry Case) पर पहुंच गया। मामला मध्यप्रदेश (MP Crime News) की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) का है। ससुराल वालों ने दहेज में 50 लाख की मांग रख दी थी। पीड़िता को मजबूर होकर थाने में पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना पड़ा। इधर, एक अन्य महिला ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

चार साल पहले शादी

महिला थाना पुलिस ने बताया कि 31 साल की महिला ने शुक्रवार शाम छह बजे ससुराल वालों के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का मायका बैरसिया का है। परिजनों ने उसकी शादी 2016 में रामस्वरुप दांगी (Ramswarup Dangi) पिता कल्याण सिंह निवासी पीपल खेड़ा अहमदपुर जिसा सिहोर का रहने वाला है। शादी के दौरान दोनों पक्षों में दहेज की सारी बात तक हो गई थी। परिजनों ने दहेज में मांग से ज्यादा सामान दिया था।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक थाने के भवन का उदघाटन कर रहे थे मंत्री, दूसरी तरफ भीड़ से निपट रही थी पुलिस

50 लाख की मांग

पीड़िता ने बताया कि वह शादी के बाद जैसे ही ससुराल पहुंची तो उसे सभी ने सम्मान दिया था। सारी रस्में खत्म होने पर ससुराल वालों का उसके प्रति व्यवहार बदलने लगा। ससुराल में सास फूला बाई छोटी—छोटी बातों में कमियां निकालने लगी। कुछ दिनों तक वह चुप रही। पीड़िता ने जब इसका कारण पूछा तो उन्होंने उसके आगे 50 लाख रूपयों की मांग रख दी। यहां तक की इसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट होने लगी। मायके वालोंं की भी बात ससुराल वालों ने नहीं सुनी। पुलिस ने पति रामस्वरूप दांगी, सास फूलाबाई, ससुर कल्याण सिंह और देवर शुभम दांगी के खिलाफ धारा 498ए/506/34/3/4 (प्रताड़ना, धमकी,एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: स्टील कारोबारी की हुई मौत

पति के खिलाफ प्रताड़ना दर्ज

शाहजहांनाबाद थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे बाजपेयी नगर निवासी आरती रैकवार (Arti Raikwar) पति भूपेश रैकवार उम्र 28 साल ने पति के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। आरती ने बताया भूपेश मजदूरी करता है। वह शराब पीने का आदी है। नशे में वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। गुरूवार रात भी भूपेश (Bhupesh Raikawar) नशे में पुरानी बातों को लेकर उसके साथ विवाद कर रहा था। विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी भूपेश दांगी के खिलाफ 498ए/ 294/323/506 (प्रताड़ना, गाली गलोज, मारपीट और धमकी) का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

Don`t copy text!