Bhopal Rape Case: पति को नहीं था अपनी बेटी होने का यकीन, पत्नी ने दर्ज कराई दोस्त पर एफआईआर

Share

Bhopal Rape Case: अवैध संबंधों के इस कहानी के बीच आया कोरोना, ग्यारह साल के पुराने रिश्तों को खंगाल रही पुलिस

Bhopal Rape Case
सांकेतिक तस्वीर

भोपाल। पति—पत्नी और वो का एक हैरान कर देने वाला मामला (Bhopal Rape Case) थाने पहुंचा है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Extra Marital Affair) की है। इसमें पति को शक था कि उसकी जो बेटी है वह उसकी नहीं है। इसी बात पर पत्नी से कलह होती थी। कलह काफी दिन तक चली। पति को यकीन था कि उसकी पत्नी के दोस्त के साथ अवैध संबंध है। पति चाहता था कि पत्नी मुकदमा दर्ज कराए। आखिरकार पत्नी ने 11 साल पुराने संबंधों के खिलाफ बोलते हुए थाने में प्रकरण दर्ज करा दिया। इस कहानी में कोरोना भी शामिल है। जिसकी खबर मिलने के बाद पुलिस के अफसर सावधान हो गए हैं।

भेल में पति है कर्मचारी

अवधपुरी थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी (TI Vijay Tripathi) ने बताया 48 साल की महिला थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला ने बुधवार सुबह ग्यारह बजे आरोपी विजय आनंद के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का पति भेल में कर्मचारी है। आरोपी विजय आनंद (Vijay Anand) शिकायत दर्ज कराने वाली महिला के पति का दोस्त है। इस कारण उसका घर आना—जाना था। विजय की नजर दोस्त की पत्नी पर थी। एक दिन पीड़िता का पति जब घर पर नहीं था तो विजय घर पहुंच गया। जहां उसने पीड़िता को धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी पिछले ग्यारह साल तक पीड़िता का शारीरिक शोषण करता रहा।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: रिश्तेदार बनकर किराना व्यापारी से धोखाधड़ी

बेटी को दिया जन्म

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

पीड़िता ने इस बीच एक बेटी को जन्म दिया। बेटी की उम्र लगभग सात—आठ साल है। आरोपी की प्रताड़ना के बीच पीड़िता चिढ़चिढ़ी हो गई थी। घर में पति और बेटी से उसका व्यवहार बदल गया था। उसने पति से खुलासा किया और बलात्कार (Bhopal Pati Patni Aur Woh) का मामला बताया। पति ने पीड़िता को थाने जाने की सलाह दी। पीड़िता ने शिकायत करने से इंकार कर दिया। पति और पीड़िता के बीच घर में कलह होने लगी। इन्हीं कलह के बीच पति ने पीड़िता को 9—10 महीने पहले घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता उसकी मां के साथ रहने लगी।

यह भी पढ़ें: इस खाकी वर्दी के झांसे में आए भोपाल के कई लोग तलाश रहे हैं, यदि आपके आस—पास है तो सचेत हो जाइए

कोरोना की मिली जानकारी

थाना प्रभारी ने बताया पीड़िता ने बताया आरोपी पहले प्रॉपट्री डीलर का काम करता था। इसके बाद आरोपी मावा बेचने का धंधा करने लगा। हाल में आरोपी विजय आनंद कुछ नहीं कर रहा। पुलिस ने जब आरोपी के नंबरों से संपर्क किया तो पता चला कि उसे कोरोना हो गया है। इसी बीच वह सड़क हादसे में जख्मी भी हो गया। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस आरोपी का पता लगा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी विजय आनंद के खिलाफ धारा 376/2एन/506 (कई बार बलात्कार और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP PHQ News: घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को होती है यह आवश्यकता 
Don`t copy text!