Bhopal Shot Case: पत्नी से थे अवैध संबंध इसलिए पति की हत्या करने की थी साजिश

Share

Bhopal Supari Shot: मुख्य साजिश करने वाले आरोपी समेत सुपारी लेकर गोली मारने बदमाश गिरफ्तार

Bhopal Shot Case
गिरफ्तार इनाम उल्ला सिद्दीकी

भोपाल। आखिरकार पुलिस ने लगभग दो सप्ताह पहले दिनदहाड़े गोली (Bhopal Supari Shot) मारने वाले बदमाशों बदमाशों का खुलासा कर दिया है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Shot Case) की है। गोली चलाने के पीछे विवाहेत्तर संबंध (Bhopal Extra Marital Affair Case) का खुलासा हुआ है। जिन्होंने गोली चलाई थी ऐसा करने के लिए उन्हें रकम मिली थी। पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार किया गया है। शूटरों ने गोली (Bhopal Shooter Case) मारने के बाद चलती बाइक में अपने कपड़े भी बदले थे। ताकि पुलिस उनको आसानी से पहचान न पाए।

य​ह थी घटना

Bhopal Shot Case
गिरफ्तार मोहम्मद नफीस

शाहजहांनाबाद थाने के नजदीक 29 अक्टूबर को गोली चली थी। इसमें मैकेनिक की दुकान चलाने वाला हफीज उर्फ भैया उम्र 40 साल जख्मी हुआ था। इस घटना में बाइक सवार दो व्यक्ति कैमरे (Bhopal Shot Case) में दिखाई भी दिए थे। इसके बाद पुलिस ने कैमरों की मदद से सर्चिग की। इस काम के लिए भोपाल आई से जुड़े कैमरों की भी मदद ली गई। इसमें एक बाइक सवार बार—बार अलग—अलग कपड़े पहने हुए नजर आए। लेकिन, उनकी बाइक का नंबर एक ही था। यहां से पुलिस का शक गहराया। इस मामले में पहली कामयाबी संदेही मोहम्मद नफीस (Mohmmed Nafis) के हिरासत में आने के बाद मिली।

इसलिए मारी थी गोली

पूछताछ में नफीस ने बताया कि गोली मारने की सुपारी उसने ली थी। यह सुपारी उसको इनाम सिद्दीकी पिता इबादउल्ला सिद्दीकी उम्र 48 साल ने दी थी। उसने बताया कि इनाम (Inam Siddiqui) का जख्मी हफीज के घर आना जाना था। इस दौरान उसके पत्नी से अवैध संबंध (Bhopal Pati Patni Aur Woh) हो गए थे। जिसका राज पति को चल गया था। इसलिए पत्नी ने अवैध संबंधों को तोड़कर पति के साथ रहने की बात की थी। इस बात से इनाम नाराज चल रहा था। पुलिस ने इनाम को हिरासत में लिया तो उसने बताया कि परिवार की उसने पांच से आठ लाख रुपए की मदद भी की थी। जिसको वह लौटा नहीं रहा था। नफीस ने गोली मारने के लिए अब्दुल अयान (Abdul Ayaan) का सहारा लिया।

यह भी पढ़ें:   MP Political Gossip: प्रिंट के बाद लोकल चैनल पंजाब के रास्ते किया जा रहा काबू

यह माल हुआ जब्त

Bhopal Shot Case
गिरफ्तार आरोपी अब्दुल अयान

आरोपियों के कब्जे से गोली (Bhopal Golikand) मारते वक्त इस्तेमाल की गई बाइक। वह पिस्टल जिससे गोली मारी गई वह जब्त की गई। पुलिस ने मोहम्मद नफीस पिता मोहम्मद हमीद खान उम्र 42 साल निवासी शाहजहॉनाबाद थाने के पीछे, इनाम उल्ला सिद्दीकी पिता इबादउल्ला सिद्दीकी उम्र 48 साल निवासी कुएं वाली मस्जिद के सामने शाहजहॉनाबाद और अब्दुल अयान पिता अब्दुल अमीन उम्र 19 साल निवासी रुस्तम खॉ का आहाता थाना श्यामला हिल्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम था। यह इनाम शाहजहांनाबाद थाना प्रभारी जहीर खान, एसआई राघवेंद्र सिकरवार (SI Raghvendra Sikarvar) समेत अन्य टीम को दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: इस वर्दीधारी की रौब में न आना, खुद को बताता है दिल्ली का एसीपी, भोपाल के कई लोग तलाश रहे, जानिए क्यों

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!