Bhopal News: दो दिन बाद भी टक्कर मारने वाले का नहीं मिला सुराग 

Share

Bhopal News: बंसल कंपनी के कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। बंसल कंपनी के एक कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। हालांकि पुलिस को अभी भी आरोपी वाहन चालक का पता नहीं चला है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई थी। घटना के वक्त कर्मचारी साइकिल से ड्यूटी जा रहा था।

इन धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमा

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार हादसा इलाहाबाद बैंक के नजदीक हुआ था। हादसे में पराग साहनी (Parag Sahni) पिता राजवली साहनी उम्र 38 साल की मौत हुई थी। वह गोविंदपुरा स्थित विकास नगर (Vikas Nagar) बस्ती का रहने वाला था। पराग साहनी बंसल कंपनी (Bansal Company) में नौकरी करता था। दुर्घटना 20 अगस्त की रात करीब साढे बारह बजे हुई थी। पराग साहनी घर से सायकिल पर सवार होकर मिनाल के पास स्थित कंपनी जा रहा था। पुलिस को एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) के जरिए घटना की सूचना मिली थी। उसके भाई अमरनाथ साहनी (Amarnath Sahni) इलाज के लिए उसको अस्पताल लेकर गया था। पिपलानी पुलिस ने इस मामले में पहले मर्ग कायम किया था। जिसकी जांच के बाद अब 555/23 धारा 304—ए (लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   शिवराज सरकार की इस दवा के दिल्ली तक इसलिए हैं चर्चे
Don`t copy text!