Bhopal News: जांच करने पहुंची पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। फांसी के फंदे पर एक ऑटो चालक का शव लटका मिला है। उसको भाई फांसी के फंदे से उतारकर जेके अस्पताल ले गया था। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र की है। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घाेषित कर पुलिस को खबर कर दी।
फांसी के फंदे से भाई ने उतारा
शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 17 जून की सुबह नौ बजे ईश्वर नगर (Ishwar Nagar) बस्ती में हुई है। यहां दिलीप सिंह तोमर (Dilip Singh Tomar) पिता चतर सिंह तोमर उम्र 60 साल रहता था। वह ऑटो (Auto) चलाता था। पुलिस ने बताया कि उसका भाई चंदन सिंह तोमर (Chandan Singh Tomar) ने उसे सबसे पहले फांसी के फंदे पर देखा था। लाश लोहे के पाइप पर लटकी थी। प्राथमिक जांच में पता चला दिलीप सिंह तोमर को शराब पीने की बुरी लत भी थी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले की जांच एसआई एसएन साहू (SI SN Sahu) कर रहे है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह सुबह पांच बजे ऑटो लेकर निकला था। इसके बाद वापस नौ बजे आ गया। फिर वह अपने कमरे में चला गया था। फिर वह बाहर नहीं निकला तो घर पर मौजूद पत्नी और बच्चों ने चंदन सिंह तोमर से मदद मांगी थी। शाहपुरा थाना पुलिस ने मर्ग 20/25 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।