Bhopal News: जब्त वाहनों की नीलामी में तीन दर्जन ने लगाई बोली

Share

Bhopal News: दो चार पहिया वाहन और एक दर्जन दो पहिया वाहन तीन लाख 38 हजार में बिके

Bhopal News
पुलिस नियंत्रण कक्ष, भोपाल- फाइल फोटो

भोपाल। राजधानी भोपाल के थानों में जब्त वाहनों की नीलामी प्रक्रिया की जा रही है। इसके लिए गठित समिति की निगरानी में चार पहिया और दो पहिया वाहनों को नीलाम किया गया। यह वाहन करीब तीन लाख 38 हजार रूपए में बेचे गए। इसके लिए बोली लगाने के लिए करीब तीन दर्जन से अधिक कबाड़ व्यापारी ने भाग लिया। नीलामी के लिए जोन—2 डीसीपी श्रद्धा तिवारी (DCP Shraddha Tiwari) , एडीसीपी राजेश सिंह भदौरिया (ADCP Rajesh Singh Bhadoriya) , क्राइम ब्रांच एडीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान (ADCP Shailendra Singh Chauhan) के निर्देशन में समिति बनाई गई। जिसमें एसीपी क्राइम ब्रांच(Bhopal News)  शिवपाल सिंह कुशवाहा, एसीपी एमपी नगर अक्षय चौधरी, पिपलानी टीआई अजय नायर, एमपी नगर टीआई सुधीर अरजरिया और अयोध्या नगर टीआई नीलेश कुमार अवस्थी की अगुवाई में टीम बनाई गई थी।

इन्होंने लगाई थी नीलामी में बोली

बोली में क्राइम ब्रांच में जब्त एक दर्जन वाहन जिसमें चार पहिया वाहन जो चार थे और आठ दो पहिया वाहन नीलाम हुए। इसी तरह अयोध्या नगर थाने में जब्त दो चार पहिया वाहन समेत एक दर्जन वाहन नीलाम हुए। बोली के लिए 30 हजार रूपए जमानत राशि थी। जबकि पांच हजार रूपए एडवांस में लिए गए थे। बोली में शमीम खान (Shamim Khan) की राशि को मंजूर करते हुए वाहन नीलाम किए गए। भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि अब तक करीब 84 लाख रूपए के वाहन बेचकर राजस्व प्राप्त किया गया है। यह राशि 1160 वाहनों की नीलामी में मिली है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Corrupt Officer: वनरक्षक रिश्वत लेते गिरफ्तार
Don`t copy text!