Bhopal News: चेरी होटल में युवती के साथ बलात्कार

Share

Bhopal News: मैकेनिक की दुकान में काम करने वाले आरोपी को दबोचा गया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। मैकेनिक दुकान में काम करने वाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसने होटल के कमरे में ले जाकर कई बार एक युवती के साथ बलात्कार किया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। आरोपी ने शादी करने का वादा करके शारीरिक संबंध बनाए थे। जब युवती के परिजनों ने रिश्ते की बात की तो वह इसके लिए तैयार नहीं हुआ।

यह बोलकर बार—बार बनाए संबंध

हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार 7 फरवरी की शाम लगभग पौने सात बजे 80/23 धारा 376—2—एन कई बार संबंध बनाने का मामला दर्ज किया गया। पीड़िता की उम्र 20 साल है जो कि शाहजहांनाबाद इलाके में रहती है। इस मामले में आरोपी साहब खान (Sahab Khan) है। वह तलैया स्थित पुल पातरा में रहता है। वह मैकेनिक की दुकान में काम करता है। जिस कारण पीड़िता की पहचान उससे हुई थी। दरअसल, पीड़िता के भाई की भी आटो पार्टस की दुकान है। घटना की शुरूआत अक्टूबर, 2022 से शुरू हुई थी। वह पीड़िता को घुमाने के बहाने लक्ष्मी टॉकीज के नजदीक चेरी होटल (Cherry Hotel) ले गया। यहां कमरा नंबर 109 में उसने शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी का कहना था कि वह पीड़िता को प्यार करता है। वह उसके साथ शादी भी करेगा। यह बोलकर कई बार वह चेरी होटल में उसे लेकर आता था। पीड़िता ने अपने दिल की बात परिजनों को भी बता दी। जिसके बाद वे आरोपी के पास रिश्ता लेकर पहुंचे तो वह मुकर गया। इस कारण युवती के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मदद मांगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: परमाली कंपनी के कर्मचारी पर हमला
Don`t copy text!