Bhopal News: एक वृद्ध को पैर में कुल्हाड़ी मारी तो दूसरे वृद्ध की आंख के पास लगी कुल्हाड़ी, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

भोपाल। संपत्ति विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों के बीच जमकर खूनी संग्राम हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र की है। इसमें दोनों पक्षों में शामिल वृद्धों को कुल्हाड़ी का वार लगने से गंभीर चोट आई है। पुलिस ने इस मामले में मारपीट का काउंटर केस दर्ज कर लिया है।
कुल्हाड़ी मारकर किया घायल
परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार पहले पक्ष की तरफ से विजय पुरी (Vijay Puri) पिता महेश पुरी उम्र 40 साल ने शिकायत दर्ज कराई। वह ग्राम मोरगा के शांति इंक्लेव (Shanti Enclave) के सामने रहता है। विजय पुरी आटो चलाने का काम करता है। उसके पिता महेश पुरी (Mahesh Puri) शांति इंक्लेव में सिक्योरिटी गार्ड की जॉब करते हैं। वे 13 जून की रात लगभग साढ़े नौ बजे टहलते हुए महाकाल कॉलोनी (Mahakal Colony) के गेट तक पहुंचे। वहां उन्हें उनका बड़ा भाई रमेश पुरी (Ramesh Puri) मिल गया। महेश पुरी से वह बोले कि उसकी जमीन पर वह क्यों गया था। यह बोलकर गाली—गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से आंख के पास वार कर दिया। हमले की सूचना पर बेटा विजय पुरी भी वहां पहुंचा। उसे भी ताउ ने पैर के पास कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। इस हमले के बाद दूसरा पक्ष भड़क उठा। उसने रमेश पुरी पर सोते में हमला बोल दिया। हमलावरों में महेश पुरी, विजय पुरी, अजय पुरी (Ajay Puri) और हर्षित पुरी (Harshit Puri) थे। उनके पैरों पर कुल्हाड़ी मारकर बुरी तरह से लहुलूहान किया गया। इसके बाद आरोपियों ने घर के भीतर मौजूद रवि गोस्वामी (Ravi Goswami) को ललकारते हुए बाहर निकलने के लिए बोला। लेकिन, उसकी पत्नी कलावती पुरी (Kalawati Puri) ने पति को बाहर नहीं जाने दिया। आरोपी जब चले गए तो कलावती पुरी और बेटा रवि गोस्वामी पुरी बाहर निकले। जख्मी रमेश पुरी को पहले परिजन हमीदिया अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में भर्ती कराया गया। वे बातचीत करने की अवस्था में नहीं हैं। इसलिए दूसरे पक्ष की तरफ से बहू कलावती पुरी पति रवि गोस्वामी पुरी उम्र 36 साल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। परवलिया सड़क थाना पुलिस ने प्रकरण 144—145/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।