Bhopal News: पंप कर्मचारी पर जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: डिजीटल पेमेंट जल्द करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम, थाने के नजदीक पंप पर हुई वारदात के आरोपी को दबोचा

Bhopal News
एमपी नगर थाना, जिला भोपाल — फाइल फोटो

भोपाल। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर में स्थित एमपी नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें कर्मचारी की नाक में बुरी तरह से फ्रैक्चर हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद पेट्रोल भराने के बाद भुगतान को लेकर हुई कहासुनी से शुरू हुआ था।

पंप के स्टॉपर को उठाकर नाक में मारा

एमपी नगर (MP Nagar) पुलिस के अनुसार यह घटना 3 नंवबर की शाम लगभग साढ़े सात बजे हुई थी। घायल नेहरू नगर निवासी 28 वर्षीय चेतन मिश्रा (Chetan Mishra) है। उसे नाजुक हालत में अरेरा कॉलोनी स्थित नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital) में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच एसआई सुरेंद्र (SI Surendra) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जख्मी जोन 02 स्थित प्रगति पेट्रोल पंप (Pragati Petrol Pump) पर काम करता है। शुक्रवार रात करीब 7:45 पर आरोपी इब्राहिमपुरा निवासी ताहिर अथर उम्र 32 साल पहुंचा था। ताहिर अथर पहले टीवीएस शोरूम पर जॉब करता था। पेट्रोल भराने के बाद आरोपी मोबाइल से पैसे ट्रांसफर कर रहा था। जिसमें देरी होने पर चेतन मिश्रा ने उसे टोका। आरोपी ने पलटवार किया तो वहां विवाद बढ़ गया। जिसके बाद आरोपी ने पेट्रोल पंप पर रखा स्टॉपर उठाकर उसे मार दिया। हमले के कारण पीड़ित के नाक की पूरी हड्डियां टूट गई। उसे नर्मदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 500/23 धारा 307/294/506 (जानलेवा हमला, गाली—गलौज और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शादी समारोह में हर्ष फायर की गोली से जख्मी युवक

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!