Bhopal News: होटल अटलांटा में हुआ विवाद, अगले दिन लिया बदला

Share

Bhopal News: पार्टी के दौरान गाली—गलौज करने पर शुरु हुई थी कहानी, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
कोहेफिजा थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। पार्टी में साथ बैठे एक व्यक्ति ने गाली—गलौज कर दी। उसे रोका तो वह मारपीट करने लगा। इतना ही नहीं उसी बात को लेकर दूसरे दिन भी आरोपी धमकाने पहुंच गया। यह विवाद भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र का है। विवाद की शुरुआत होटल अटलांटा से हुई थी।

इन धाराओं में दर्ज किया गया प्रकरण

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 10—11 जनवरी की रात को हुआ था। जख्मी दिलीप कोटवानी (Dilip Kotwani) पिता स्वर्गीय ताराचंद कोटवानी उम्र  48 साल है। वह कोहेफिजा स्थित लालघाटी में रहता है। दिलीप कोटवानी 10 जनवरी की रात साढे ग्यारह बजे आरोपी दिनेश वाधवानी (Dinesh Wadhwani) के साथ होटल अटलांटा (Hotel Atlanta) में बैठकर पार्टी कर रहा था। तभी दिलीप कोटवानी के साथ आरोपी दिनेश वाधवानी ने गाली—गलौज कर दी। ऐसा करने से रोका तो वह मारपीट पर उतर आया। उसके बाद दोनों घर चले गए। लेकिन, 11 जनवरी की सुबह साढे ग्यारह बजे फिर दिलीप कोटवानी के साथ आरोपी भिड़ गया। उस वक्त वह अपनी दुकान जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 25/24 धारा 294/323/506 (गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का मुकदमा) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

BHopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बड़े तालाब में लावारिस लाश मिली
Don`t copy text!