Bhopal News: अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Share

Bhopal News: देशी शराब की डिलीवरी करने आई थी महिला, ग्राहकों की जानकारी जुटा रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अवैध शराब की तस्करी में महिला गिरफ्तार हुई है। जिसकी सूचना पुलिस को मुखबिरों से मिली थी। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

इन धाराओं में दर्ज किया गया प्रकरण

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार मामला 11 जनवरी का है। आरोपी महिला नीले रंग की पन्नी में देशी शराब बेचने के लिए नारियल खेडा में खडी थी। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश कर रही थी। जिसे पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर महिला को दबोचा। गिरफ्तार आरोपी रजनी बाई (Rajni Bai) पति राममूर्ति कुचबुंदिया उम्र 45 साल है।  वह गौतम नगर स्थित नारियलखेडा (Nariyalkheda) में ही रहती है। पुलिस ने रजनी बाई कुचबुंदिया से 19 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ 15/24 धारा 34 (आबकारी एक्ट का मुकदमा) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

BHopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   PM Narendra Modi Speech: बुंदेलखंड को भाजपा क्यों कर रही है फोकस
Don`t copy text!