MP Political News : वादों के साथ भाजपा—कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन भरा

Share

MP Political News : भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का भाजपा तो मेयर हेल्प लाइन के साथ कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जनता से वादा

MP Political News
कलेक्टर अविनाश लवानिया को अपना नामांकन फार्म जमा कराते हुए भाजपा महापौर प्रत्याशी मालती राय।

भोपाल। मध्यप्रदेश में 16 नगरीय निकाय चुनाव के लिए जंग आखिरी दौर में आ चुकी है। दोनों दलों ने अपने—अपने महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। राजधानी भोपाल (MP Political News) में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी मालती राय तो कांग्रेस प्रत्याशी विभा पटेल ने अपने नामांकन कलेक्टर अविनाश लवानिया के समक्ष जमा किए। इससे पहले दोनों प्रत्याशियों ने रैली की ​शक्ल में जनता के सामने ऐलान किए।

भाजपा ने कार्यकर्ताओं को मौका दिया: शिवराज

मालती राय ने वादा किया कि वे नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएगी। इस बात का संकल्प दोहराते हुए कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता मेरे सामने महापौर होगा। शहर के विकास और सुंदरता में नंबर वन बनाने का ऐलान उन्होंने किया। नामांकन दाखिल करते वक्त पूर्व महापौर आलोक शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष सुमित पचौरी भी मौजूद थे। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी एक सभा में मालती राय (Malti rai) का समर्थन करने के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस कंगाल हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने जमकर माल लेकर सप्लाई करने वाले नेताओं को मौका दिया। हमारी पार्टी ने कार्यकर्ताओं को अवसर दिए। जबकि कांग्रेस ने विधायकों को मैदान में उतारा है।

विभा पटेल कुशल प्रशासक

MP Political News
नामांकन फार्म जमा करने से पहले कांग्रेस महापौर प्रत्याशी विभा पटेल,साथ में मौजूद है पूर्व मुख्यमंत्री व अन्य कांग्रेस नेता।

विभा पटेल अपना नामांकन दाखिल करने के लिए पीसीसी पहुंची। यहां आयोजित छोटी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, विधायक पीसी शर्मा, आरिफ मसूद समेत कई अन्य नेता थे। विभा पटेल ने जनता से वादा किया कि वे महापौर बनीं तो पानी कनेक्शन एक साथ नहीं बल्कि किसी के भी कहने पर दिया जाएगा। शहर (MP Political News) में मेयर हेल्प लाइन की व्यवस्था की जाएगी। भोपाल को हेरिटेज सिटी में बनाया जाएगा। इस अवसर पर कमलनाथ ने कहा कि विभा पटेल (Vibha Patel) कुशल प्रशासक हैं। जीत से भोपाल में विकास होगा। साफ और हरा शहर भोपाल बनेगा। पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि एकजुट होने पर कांग्रेस की जीत तय हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry News: डोरमेट से मारते और टाॅयलेट का पानी पिलाते थे ससुराल वाले

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!