Bhopal Crime News: वकील पर जानलेवा हमला

Share

Bhopal Crime News: एक पखवाड़े के भीतर वकील पर हमले की दूसरी घटना

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) में मंगलवार रात तीन लोगों ने वकील पर जानलेवा हमला कर दिया। वकील को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। एक दिन पहले पीड़ित के भतीजे के साथ आरोपियों ने मारपीट की थी। पुलिस ने जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शहर में वकीलों पर हुए हमले का एक पखवाड़े के भीतर यह दूसरा मामला है।

खेलने की बात पर विवाद

अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने बताया कि मोनिस सेन (Monis Sen) पिता बंशी लाल उम्र 27 साल ने जानलेवा हमले की एक एफआईआर दर्ज कराई हैं। पुलिस ने धारा 307/294/506/34 जानलेवा हमला करना, गाली—गलौज, धमकाने और एक से अधिक आरोपी का मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने इस मामले में बलराम, रिंकू और गुलजार को आरोपी बनाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। जांच अधिकारी एसआई गोकुल प्रसाद (SI Gokul Prasad) ने बताया मोनिस सेन भीम नगर इलाके में रहते हैं। वह वकालत कर रहे हैं। जिसकी प्रैक्टिस के लिए वह न्यायालय में जाते हैं। एक दिन पहले सोमवार शाम मोनिस सेन के 10 वर्षीय भतीजे जो घर से बाहर खेल रहा था। उसे आरोपी गुलजार ने चांटा मार दिया था।

यह भी पढ़ें: इस वर्दी पहने दिल्ली के एसीपी के झांसे में न आना, वरना पूरे परिवार को पड़ेगा पछताना 

वकील की कार जलाई थी

बच्चे को चांटा मारने की बात पर ही दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि इसकी शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई थी। घटना वाली शाम मोनिस सेन अदालत से लौट रहा था। तभी आरोपियों ने उस पर फावड़े से हमला कर दिया। परिजन भी वहां पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस वाहन आते ही आरोपी भाग निकले। खून से लथपथ मोसिन सेन को जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल परिजन वहां से उसको पारूल अस्पताल (Parul Hospital) ले गए हैं। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले वकील फहीम की कार में आग लगा दी गई थी। यह मामला बजरिया स्टेशन थाना क्षेत्र का था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती समेत दो की मौत
Don`t copy text!