Bhopal News: महिला की मोपेड में लगाई आग

Share

Bhopal News: अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, केस की गुत्थी सुलझाने जुटी पुलिस

 

Bhopal Cheating News
टीटी नगर थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal News) में एक महिला की मोपेड में आग लगा दी गई। घटना टीटी नगर थाना इलाके की है। वारदात के समय परिवार घर में सो रहा था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आगजनी (Bhopal Aagjani Case) का केस दर्ज किया है। वहीं केस की गुत्थी सुलझाने में पुलिस की टीम जुट गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटैज पुलिस खंगाल रही है। उसका दावा है कि वह जल्द ही आरोपी को दबोच लेगी।

ऐसे घटना का चला पता

टीटी नगर थाना पुलिस ने सोमवार—मंगलवार की दरमियानी रात लगभग साढ़े तीन बजे 1038/21 धारा 435 (आगजनी) का मुकदमा दर्ज किया है।​ इसकी शिकायत बाणगंगा स्थित आशा विहार इलाके के नजदीक रहने वाली पूजा कश्यप पिता रामा शंकर कश्यप उम्र 38 साल ने दर्ज कराई है। उसकी मोपेड घर के बाहर गली में खड़ी थी। शोर सुनकर वह जब बाहर निकली तो मोपेड जल रही थी। पड़ोसी आग बुझाने का प्रयास भी कर रहे थे। उस वक्त रात के लगभग डेढ़ बज रहे थे। पूजा कश्यप (Pooja Kashyap) के मोपेड की मास्क, हेड लाइट समेत अन्य पार्ट बुरी तरह से जल गए हैं। पुलिस महिला के बयान दर्ज कर इस आगजनी के पीछे की कहानी पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मांग भरी, सुहागरात मनाई फिर नाबालिग को भगा दिया
Don`t copy text!