Bhopal News: झगड़े में आई चोट से मौत 

Share

Bhopal News: डॉक्टरों को मिला था निगम में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारी का नंबर, उससे उजागर हुई पूरी कहानी

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। झगड़े में आई चोट के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना क्षेत्र की हैं। पुलिस को घटना के संबंध मेें कई स्तर पर अभी पड़ताल करना है। हालांकि डॉक्टरों की मदद से पुलिस परिजनों तक पहुंच गई है। शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह पता लगा रही है पुलिस

हबीबगंज (Habibganj) थाना पुलिस के अनुसार मौत होने की जानकारी 8 अप्रैल की शाम लगभग साढ़े छह बजे जेपी अस्पताल से मिली थी। यह जानकारी डॉक्टर रत्नेश ने पुलिस को दी थी। हबीबगंज पुलिस मर्ग 16/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शव की पहचान गणेश शर्मा (Ganesh Sharma) पिता मोर मुकट शर्मा उम्र 51 साल के रुप में हुई है। वह चार साल पहले अर्जुन नगर बस्ती में रहता था। उसकी शादी को लगभग 27 साल हो चुके हैं। शादी के बाद पत्नी बेटा—बेटी को लेकर अलग रहने लगी थी। गणेश शर्मा को शराब पीने की बुरी लत भी थी। वह कैंपियन स्कूल के पास फुटपाथ के नजदीक टपरे में रहता था। उसको झगड़े में चोट आने के बाद जख्मी हालत में एम्बुलेंस की मदद से जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया था। उसके पास एक नंबर था। वह नंबर उसके भांजे सुमित शर्मा (Sumit Sharma) का निकला। वह निगम में आउसोर्स कर्मचारी है। यहां वह अर्जुन नगर (Arjun Nagar) बस्ती में रहता है। उसका एक भाई तुलसीराम शर्मा (Tulsiram Sharma) भी है। पुलिस ने परिजनों को घटना के संबंध में जानकारी दे दी है। हालांकि पुलिस को अब तक झगड़ा जिन व्य​क्तियों के साथ में हुआ उनका पता नहीं चला है। मामले की जांच एएसआई वीरेंद्र चौधरी (ASI Virendra Chaudhry) कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: सहायक प्रबंधक के सूने मकान में चोरों का धावा
Don`t copy text!