Bhopal News: नशे में धुत महिला ने मचाया हंगामा

Share

Bhopal News: तलाक की अर्जी लगा चुका पति बच्चों के साथ बीवी से बचने थाने में पहुंचा

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नशाखोर पत्नी से परेशान पति की यह रोचक कहानी है। महिला को शराब पीने की बुरी लत है। इसलिए पति ने तलाक की अर्जी अदालत में लगाई है। इसके बाद पत्नी को अदालत ने पति की संपत्ति (Bhopal Family Distribute Case) से भी दूर रहने का आदेश दिया है। लेकिन, नशे में धुत महिला पति के घर पहुंच गई। उसने जो उत्पात मचाया उसके बाद पति सीधे थाने पुलिस से मदद मांगने भागा। यह घटना भोपाल (Bhopal News) के अवधपुरी थाने में पहुंची है। जिसमें पुलिस ने पत्नी और उसके ब्यॉय फ्रेंड को आरोपी बनाया है।

बलात्कार के आरोपी के साथ पहुंची थी घर

अवधपुरी थाना पुलिस ने सोमवार रात लगभग नौ बजे 417/21 धारा 447/504/34 (आपराधिक अतिचार, लोग शांति भंग करने के आशय से अपमान और एक से अधिक आरोपी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले की शिकायत 55 वर्षीय व्यक्ति ने दर्ज कराई है। वह भेल में नौकरी करते हैं। उसकी पत्नी आए दिन शराब के नशे में गाली—गलौज करती थी। इस कारण उन्होंने अगस्त 2020, में न्यायालय में तलाक की अर्जी लगा दी है। न्यायालय ने इसी सुनवाई के बाद अक्टूबर 2020 में एक आदेश भी पारित किया था। इसमें पत्नी को पति के मालिकाना हक से दूर रहने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद पत्नी उसके दोस्त के साथ शराब के नशे में घर में घुस आई थी। घर में घुसकर उसने मकान पर कब्जा (Bhopal Crime News) करना चाहा। पीड़ित व्यक्ति अपनी बेटी के साथ थाने पहुंचा और पत्नी और उसके दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों ने बताया महिला के साथ उसके ब्यॉयफ्रेंड के खिलाफ पूर्व में महिला ने बलात्कार का केस दर्ज कराया था। इस मामले में दोनों आरोपी है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मछुआरे ने जहर खाकर दी जान 

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!