Bhopal News:आरा मशीन में मजदूर का हाथ कटा

Share

 Bhopal News: लकड़ी को चीरते वक्त हुई घटना, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। आरा मशीन में काम करते वक्त एक मजदूर का हाथ कट गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के मंगलवारा थाना क्षेत्र की है। जब यह घटना हुई उस वक्त मजदूर मशीन से लकड़ी को चीर रहा था। तभी लकड़ी की जगह उसका हाथ मशीन में चला गया। पुलिस ने इस मामले में बयानों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इन धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमा

मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 27 अप्रैल की सुबह लगभग ग्यारह बजे हुई थी। जिसकी जांच करने के लिए पुलिस अस्पताल पहुंची तो तब जख्मी बयान देने की स्थिति में नहीं था। हादसे में रवि वंशकार (Ravi Vanshka() r) पिता स्वर्गीय मानव वंशकार उम्र 50 साल का हाथ कटा है। उसने अपने बयानों में पुलिस को बताया कि वह जिला रायसेन (Raisen) स्थित गैरतगंज में रहता है। फिलहाल पातरा रोड पर स्थित क्वालिटी टिंबर (Kwality Timber) नाम से आरा मशीन पर एक साल से काम कर रहा था। रवि वंशकार मशीन पर लकड़ी चीर रहा था। तभी उसका बायां हाथ मशीन में चला गया। जिस कारण उसका अंगूठा छोड़कर पंजा कट गया है। उसे लहुलूहान हालत में अस्पताल ले जाया गया। उसका हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में अभी इलाज चल रहाहै। उसे आरा मशीन में काम करने वाले मुंशी ने एक बार चार हजार और दूसरी बार पच्चीस सौ और बारह सौ रुपए दिए। उसे पता चला कि मशीन वालों ने सुरक्षा के कोई इंतजाम भी नहीं किए थे। जिसको वह छुपाना चाहते हैं। पुलिस ने आरोपी प्रबंधन के खिलाफ 73/24 धारा 287/338 (यांत्रिकी उपकरणों से हुए हादसे में हाथ कटने का मुकदमा) दर्ज कर लिया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Job Fraud Racket: बेरोजगारों को नौकरी का झांसा देने वाले गिरोह का एसटीएफ ने किया भंड़ाफोड़
Don`t copy text!