Bhopal Fraud News: कियोस्क संचालक ने कई लोगों का पैसा हड़पा

Share

Bhopal Fraud News: भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारकों की रकम जमा करने के नाम पर ली थी रकम, गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhopal News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। कियोस्क संचालक ने कई लोगों का पैसा हड़प लिया। यह मामला भोपाल (Bhopal Fraud News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र का है। कियोस्क संचालक के पास गरीब पहुंचे थे। यह सरकार की तरफ से सुविधा उनको दी गई है जो बैंक में पैसा जमा नहीं कर सकते थे। लेकिन, आरोपी ने पैसा जमा करने की बजाय उसका निजी इस्तेमाल कर लिया।

खातों की मांगी जा रही जानकारी

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार मामला 2022 से 3 मई 2024 के बीच का है। जिसकी शिकायत जगदीश विश्वकर्मा (Jagdish Vishwakarma) पिता परतराम विश्वकर्मा उम्र 65 साल ने थाने में दर्ज कराई है। वह छोला मंदिर स्थित बिहारी कालोनी (Bihar Colony) में रहता है। जगदीश विश्वकर्मा ने भानपुर स्थित गीता नगर में भारतीय स्टेट बैंक (SBI Bank) से संबंद्ध कियोस्क संचालक को पैसा जमा कराया था। संचालक हेमंत आर्य है जिसको 2022 से 29 हजार रुपए जमा कराने के लिए पैसे दिए थे। हेमंत आर्य (Hemant Arya) ने खाते में पैसा जमा करने की बजाय उनको फर्जी पर्ची दे दी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी हेमंत आर्य ने केवल जगदीश विश्वकर्मा के साथ यह फर्जीवाड़ा नहीं किया। इसके अलावा उसने चार अन्य व्यक्ति के भी पैसे हड़प लिए। उसने करीब दो लाख 67 हजार रुपए का फर्जीवाड़ा किया है। पुलिस ने एफआईआर के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच एसआई शिवेन्द्र मिश्रा (SI Shivendra Mishra) कर रहे हैं। पुलिस ने 269/24 धारा 420/409/467/468/471 (जालसाजी, गबन, दस्तावेजों की कूटरचना और कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल का प्रकरण) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal CBI News: सांसद ने एम्स को लेकर यूं ही नहीं खोला था मोर्चा
Don`t copy text!