Bhopal News: तांत्रिक के कहने पर बनाए शारीरिक संबंध 

Share

Bhopal News: कलेक्टर बनने के लिए होने वाली परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहती थी बीटेक की छात्रा, अनुष्ठान की आड़ में पूरे परिवार के जेवरात लेकर रफूचक्कर ‘बाबा’

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आधुनिक युग में भी यह बात आपको हैरान करने वाली लगेगी। लेकिन, यह घटना बिल्कुल सही है। खास बात यह है कि इस वारदात में पीड़ित काफी शिक्षित है। इसके बावजूद उसने इतनी बड़ी चूक की है। हालांकि उसे यह मलाल होगा लेकिन अपने आपको कोसने की बजाय उसे धोखा देने वालों को सबक सिखाने की आवयकता है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता कलेक्टर बनना चाहती थी जिसके लिए यूपीएससी की तैयारी कर रही थी। मुख्य आरोपी उसके कॉलेज का ही दोस्त है। उसने कथित बाबा की आड़ में परीक्षा पास कराने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। वहीं बाबा जिसने अनुष्ठान के नाम पर लाखों रुपए के जेवरात हड़प लिए।

यह बोलकर ले गया होटल के कमरे में

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार इस जालसाजी की शुरुआत 2022 से शुरु हुई थी। पीड़िता की उम्र 21 साल है जो कि बीटेक की छात्रा है। जहां पढ़ती थी उसी कॉलेज में क्लासमैट अभिषेक जाट (Abhishek Jaat) भी पढ़ता था। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती हो गई थी। मेल—मुलाकात के साथ घूमना साथ में शुरु हो गया। इसी दौरान आरोपी अभिषेक जाट ने पीड़िता से बोला कि वह उसके साथ शादी करना चाहता है। लेकिन, युवती ने बोला कि उसे कलेक्टर बनना है। जिसके लिए वह यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रही है। वह परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही शादी की बारे में सोचेगी। यह सुनकर आरोपी अभिषेक जाट बोला कि उसका एक दोस्त अमर माली (Amar Mali) है वह एक बाबा को जानता है। वह बाबा तंत्र साधना के जरिए परीक्षा पास करा देगा। उस बाबा ने बातचीत के बाद अनुष्ठान के लिए सोने के जेवरात कलश में लेकर आने के लिए बोला। वह उसके लेकर पिपलानी में स्थित एक होटल में चली गई। उसके साथ वहां पर अभिषेक जाट भी था।

परिवार ने जेवरात मांगे तो सामने आई सच्चाई

दोस्त अभिषेक जाट और कथित तांत्रिक के झांसे में आई युवती ने पहले अपने जेवरात दिए। तब बाबा का कहना था कि यह कम है। इस कारण उसने अपनी मॉ और दादी के जेवरात मई, 2022 में चोरी कर ले गई। उसे दोस्त को यह बोलकर सौंपे कि वह वापस मिल जाएंगे। तब उसने कहा कि वह वापस कर देगा। अमर माली उससे मिलने कॉलेज आया। उसने तांत्रिक को लेकर कई बातें बताई। उसकी बातों में आकर पीड़िता ने अपने जेवरात उसे दे दिए। उसने पुलिस को बताया कि जून, 2022 में जब अनुष्ठान चल रहा था तब तांत्रिक ने उससे कहा कि यदि वह उत्तीर्ण होना चाहती है तो अभिषेक जाट के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने तांत्रिक के कहे अनुसार वैसा कर दिया। उसके बाद अभिषेक जाट और अमर माली ने दूरी बना ली। उसका फोन उठाना बंद कर दिया। वहीं पीड़िता ने जेवरात वापस मांगने के लिए फोन लगाया तो वह गायब हो गए। जब घर वालों ने जेवरात तलाशा तो यह पूरा मामला निकलकर सामने आया। जिसके बाद यह घटना पुलिस थाने पहुंची। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तांत्रिक और अभिषेक जाट को आरोपी बनाया है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए उसकी तलाश कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Court News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सूदखोर के खिलाफ एफआईआर
Don`t copy text!