Bhopal News: आग से झुलसी मासूम ने दम तोड़ा 

Share

Bhopal News: एम्स अस्पताल में चल रहा था इलाज, पीएम के लिए भेजा शव

Bhopal News
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

भोपाल। आग से झुलसी मासूम की मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। मासूम के हाथ में प्लास्टिक की पन्नी थी। वह चूल्हे के नजदीक उसके साथ खेल रही थी। चूल्हे की आग उस पॉलीथिन पर पहुंची और वह झुलस गई। उसकी जान बचाने के लिए परिजन नागपुर भी ले गए। लेकिन, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस अब यह कर रही है जांच

बागसेवनिया (Bagsewaniya) थाना पुलिस के अनुसार काजल पिता अंतुलाल कोसमे उम्र 3 साल की मौत हो गई है। वह मूलत: छिंदवाड़ा की रहने वाली थी। फिलहाल बागसेवनिया स्थित विद्या नगर (Vidya Nagar) में रहती थी। उसके पिता अंतुलाल कोसमे (Antulal Kosme) मजदूरी करते है। घर पर पॉलीथिन से खेलते वक्त 7 अप्रैल को वह झुलस गई थी। वह चूल्हे के नजदीक खेल रही थी। हादसे में वह 18 प्रतिशत जली थी। जिसको इलाज के लिए एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) ले जाया गया। वहां उसकी सेहत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन नागपुर (Nagpur) ले गए। वहां इलाज के दौरान उसकी 18 अप्रैल को मौत हो गई। घटनास्थल बागसेवनिया थाना क्षेत्र होने के कारण केस डायरी नागपुर से यहां भेजी गई है। इस मामले की जांच एसआई शिरोमणि सिंह (SI Shiromani Singh) कर रहे हैं। बागसेवनिया पुलिस मर्ग 26/24 दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Fraud News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एएसपी के ड्रायवर की हुई मौत
Don`t copy text!