Bhopal News: फिर कमला नेहरु अस्पताल में मिली लावारिस लाश

Share

Bhopal News: अस्थायी शेड के नीचे पड़ा था वृद्ध, पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले

Bhopal News
हमीदिया हॉस्पीटल

भोपाल। वृद्ध की मौत हो गई। लाश हमीदिया अस्पताल में स्थित कमला नेहरु अस्पताल (Kamla Nehru Hospital) की है। तफ्तीश और कार्रवाई भोपाल शहर के कोहेफिजा थाना पुलिस कर रही है। वृद्ध के पास पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं मिले हैं। यहां हमीदिया अस्पताल में कई लोग निशुल्क इलाज के लिए आते हैं। इसके बाद वे यहां बनाए गए शेड में रहने लगते हैं। ऐसे रहने वालों की संख्या दर्जनों है। जिसके संबंध में पुलिस और प्रशासन के पास रिकॉर्ड नहीं है।

इन माध्यमों से पता लगा रही है पुलिस

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार मौत होने की जानकारी 19 दिसंबर की सुबह साढ़े नौ बजे डॉक्टर शाक्य ने दी थी। वृद्ध कमला नेहरू अस्पताल के टीन शेड के नीचे मिला था। कोहेफिजा पुलिस मर्ग 86/23 दर्ज कर जांच कर रही है। वृद्ध की उम्र लगभग 65 साल है। पुलिस को उसके साथ रहने वालों की अभी तलाश है। बताया जा रहा है कि मृतक मरीज है। यहां पर वह इलाज के लिए बाहर से आया था। पुलिस उसके रिकॉर्ड को खंगालने के लिए अस्पताल के पर्चे की मदद ले रही है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Police Attack Case: हमले के मुख्य आरोपी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई
Don`t copy text!