MP Political News : एमपी में नगर निगम चुनाव त्रिकोणीय करने आप की तैयारी

Share

MP Political News : नगरीय निकाय के लिए पार्टी ने जीतते ही घर कर माफ तो संपत्ति कर हाफ का किया वादा

एमपी प्रदेश प्रभारी गोविंद गोयल को गुलदस्ता भेंट करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह। चित्र आम आदमी पार्टी कार्यालय की तरफ से जारी।

भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय निकाय चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी भी कूदने जा रही है। यह नगरीय निकाय चुनाव में पहला प्रयास होगा। चुनाव कार्यक्रमों को देखते हुए प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल के साथ चिंतन बैठक चल रही है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह (Pankaj Singh)  भी शामिल हुए। बैठक में दो घोषणाओं के साथ पार्टी ने अपने इरादे बता दिए हैं। पार्टी (MP Political News) ने वादा किया है कि निगम में जीत के 48 घंटे के बाद हाउस टैक्स माफ और कमर्शियल टैक्स को हाफ करने का ऐलान किया गया है।

चार सी का फॉर्मूला

यह जानकारी देते हुए प्रवक्ता कमल विश्वकर्मा  (Kamal Vishwakarma) ने बताया कि प्रदेश में चुनाव त्रिकोणीय होगा। इसके लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह तैयार है। प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल (Mukesh Goyal) लगातार प्रदेश दौरे कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में पंकज सिंह के साथ मिलकर ऐतिहासिक जीत का दावा किया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा हम चुनाव समिति और प्रत्याशियों की पहली सूची इसी सप्ताह जारी करेंगे। उमीदवारों की स्क्रीनिंग और सर्वे का काम पार्टी कर रही है। पार्टी उमीदवारों का चयन 4 सी फॉर्मूला पर किया जा रहा है। इसमें करप्शन, कॉम्युनिलसम, क्राइम और करेक्टर हैं। पंकज सिंह ने कहा हम सुचिता की राजनीति करते है। हमारे पास पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में सामाजिक व राजनीतिक पृष्ठभूमि के उमीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की है। इस लंबी सूची में जो सबसे अच्छा होगा हम उन्हीं उम्मीदवारों को जनता की सेवा करने का अवसर देंगे

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: पति की बीमारी का आरोपी उठाना चाहता था फायदा

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!