Bhopal News: दो साल पहले किया था प्रेम विवाह, पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट

भोपाल। फांसी लगाकर एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। ऐसा करने से पहले उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था। दोनों ने दो साल पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद डेढ़ साल का बच्चा भी है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।
पत्नी से हुआ था विवाद
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 11 मई की सुबह ग्यारह बजे पुलिस को पता चली है। सागर (Sagar) जिले के खुरई में रहने वाला घनश्याम अहिरवार (Ghanshyam Ahirwar) पिता राकेश अहिरवार 35 साल छोला मंदिर स्थित शिव नगर में किराए से रहता है। पुलिस को उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घनश्याम अहिरवार पुताई का काम करता था। पुलिस ने बताया उसका 10 मई को पत्नी के साथ विवाद हुआ था। जिसके बाद पत्नी पांच माह के बच्चे को लेकर मायके जाने के लिए निकल गई। उसको पड़ोसियों ने फांसी के फंदे पर लटके हुए देखा था। वह पत्नी से विवाद के बाद काफी देर से दरवाजा नहीं खोल रहा था। जिस कारण शंका होने पर पुलिस को खबर दी गई थी। दरवाजा तोड़ा गया तो फंदे पर लटका मिला। मामले की जांच एसआई शिवकुमार द्विवेदी (SI Shivkumar Diwedi) कर रहे है। छोला मंदिर थाना पुलिस ने मर्ग 46/25 कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने सागर में रहने वाले परिवार को भी खुदकुशी की जानकारी दे दी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।