Bhopal Crime News: बीमारी ने खोला पीड़ित महिला की यातना का राज

Share

Bhopal Crime News: तीन साल पहले हुई थी शादी, सिरदर्द की गोली खाने के बजाय खा लिया था जहर

Bhopal Crime News
File Image

भोपाल। बीमारी के कारण उसका मर्ज ठीक करने आए डॉक्टरों की मदद से मामला पुलिस के पास पहुंच गया। घटना एक दहेजलोभी परिवार की है। वह परिवार महिला को कम दहेज लेकर आने पर यातना दे रहा था। मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) का है। बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति समेत तीन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

संकल्प अस्पताल में हुई थी भर्ती

छोला मंदिर थाना पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर की दोपहर लगभग चार बजे गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें धारा 498ए/3/4 दहेज प्रताड़ना और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज है। मामले में पति अनमोल यादव (Anmol Yadav), सास आशा यादव (Asha Yadav) और ननद पूजा यादव (Pooja Yadav) को आरोपी बनाया गया है। एफआईआर 24 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर दर्ज की गई है। उसके पास पुलिस तब पहुंची जब संकल्प अस्पताल से थाने को फोन आया।

ऐसे हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने कहा कि 23 दिसंबर को उसके सिर में दर्द था। इसलिए उसने घर में रखी एक दवा पी लिया था। जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हुई थी। बेहोशी की हालत में पति अनमोल यादव ने उसको भर्ती कराया था। पीड़िता की शादी फरवरी, 2017 में हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले कम दहेज लाने पर उसको प्रताड़ित करते थे। इस कारण उसकी मानसिक स्थिति भी खराब चल रही थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: पेट्रोल पंप के मैनेजर से लूट

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!