Bhopal Cheating Case: फोटो खिंचाने के दूसरे दिन प्लॉट का मालिक रह गया हैरान

Share

Bhopal Cheating Case: चार साल पहले हुई थी जालसाजी की घटना

Bhopal Cheating Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। दूसरे के प्लॉट को अपना बताकर तीन जालसाजों ने उसको बेच दिया। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Cheating Case) की है। चार साल पहले हुई इस घटना की एफआईआर पुलिस ने दर्ज कर ली है। मामले से जुड़े आरोपी फिलहाल फरार है।

दूसरे के प्लॉट को बेचा

घटना छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित प्रीत नगर इलाके की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420/34 (जालसाजी और एक से अधिक आरोपी) का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी रणजीत सिंह (Ranjeet Singh), राजेन्द्र कुमार बसोड़ और रोहित सोलंकी (Rohit Solanki) है। आरोपियों ने मई, 2016 में करीब साढ़े चार लाख रुपए में प्लॉट बेच दिया था। यह प्लॉट बुधवारा निवासी सुनील कुमार खटीक (Sunil Kumar Khatik) ने खरीदा था। खटीक की घोड़ानक्कास में स्टेशनरी की दुकान है। उसने रजिस्ट्री से पहले प्लॉट पर जाकर फोटो भी खिचाया। अगले दिन जब वह प्लॉट पर पहुंचा तो वह देखकर हैरान रह गया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस वर्दी पहने एसीपी के झांसे में आकर सेना के जवान से लेकर कई अन्य फंसे, पुलिस की जांच धीमी

वास्तविक मालिक ने दिखाए दस्तावेज

प्लॉट का वास्तविक मालिक राजेन्द्र कुमार अग्रवाल (Rajendra Kumar Agrawal) है। वह अपने प्लॉट पर काम करा रहा था। तभी सुनील कुमार खटीक वहां आ पहुंचा। जिसके बाद दोनों ने प्लॉट पर मालिकाना हक जताते हुए पुलिस से शिकायत की थी। जांच में पता चला कि आरोपी राजेन्द्र कुमार बसोड (Rajendra Kumar Basore) का न होकर वह राजेन्द्र कुमार अग्रवाल का था। जिसको आरोपियों रणजीत सिंह और रोहित सोलंकी ने बेचा था। राजेन्द्र की मां लीला बाई के नाम पर प्लॉट बताकर उसकी रजिस्ट्री रणजीति सिंह ने कराई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी चल रही है।

यह भी पढ़ें:   MP Police Gossip : सटोरिए से महंगी पड़ी दोस्ती

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!