IOC की क्रिसमस पर सजावट, हिंदू संगठन ने लगाया पक्षपात का आरोप

Share

विरोध होने पर कंपनी के अफसरों ने दी सफाई कहा हम भारतीय पर्व सारे मनाते हैं

IOC Pump Decoration Dispute
आईओसी ने शहर में कुछ इस तरह से सजाए थे पेट्रोल पंप

भोपाल। त्यौहार भी एजेंडा बन जाता है। हमारे त्यौहार में ऐसा नहीं उनके पर्व में इतनी सजावट। कुछ ऐसे ही इंडियन आयल कॉपोरेशन और हिंदू संगठन (IOC Pump Decoration Dispute) इस मुद्दे पर आमने—सामने हो गए। धीरे—धीरे यह विरोध पूरे शहर में फैल गया। आलम यह था कि पुलिस को पेट्रोप पंप पर चौकसी बढ़ाना पड़ गई। यह पूरा विवाद क्रिसमस पर हुई सजावट से जुड़ा है।

आईओसी के अफसरों ने यह कहा

इस मामले में आईओसी भोपाल डिवीजन के डीजीएम अंबर अहमद (IOC DGM Amber Ahmed) से चर्चा की गई। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि हम सारे पर्व में सजावट करते हैं। यह गाइड लाइन दिल्ली (Delhi) में बनती है। उसका हम पालन करते हैं। हमारे लिए दीपावली हो या होली या फिर राष्ट्रीय पर्व सारे सम्मानित हैं। हमारी मंशा किसी विशेष वर्ग के लिए नहीं है। हमारे लिए भारत ही प्रमुख है। इसमें सारे त्यौहार मनाए जाते हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस वर्दी पहने एसीपी के झांसे में आकर सेना के जवान से लेकर कई अन्य फंसे, पुलिस की जांच धीमी

हिंदुस्तान को इंग्लैंड बना रहे

शुक्रवार को क्रिसमस का पर्व था। इस कारण आईओसी के अधिकांश पेट्रोल पंप पर आकर्षक सजावट की गई थी। इसको देखने के बाद संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी (Chandrashekhar Tiwari) ने आपत्ति जताई। उन्होंने सजावट पर कटाक्ष करते हुए आईओसी के अफसरों से हुई बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि हिंदू नववर्ष पर आईओसी कोई सजावट नहीं करता। वह केवल विदेशी त्यौहारों को प्राथमिकता में रखता है। उन्होंने शहर के नागरिकों से इस विषय पर आपत्ति जताने के लिए आईओसी के अफसरों का नंबर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suicide: महिला समेत चार लोगों ने लगाई फांसी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!