Bhopal Dowry Case: शादी के चार महीने बाद पत्नी को भगाया

Share

Bhopal Dowry Case: दहेजलोभी दो परिवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी होना बाकी

Bhopal Dowry Case
File Image
भोपाल। लॉक डाउन खुलने के बाद घरेलू हिंसा के मामले एक—एक करके उजागर हो रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Dowry Case) से सामने आया है। पीड़िता की शादी को महज चार महीने हुए थे। लेकिन, उसके पति ने उसको घर से बेदखल कर दिया। इधर, एक अन्य प्रताड़ना का भी मामला सामने आया है।

बाइक और टीवी की थी डिमांड

महिला थाना पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर गुरुवार शाम लगभग साढ़े छह बजे धारा 498ए/506/34/3/4 प्रताड़ना, धमकी, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पति सलमान खान (Salman Khan), सास सलमा (Salma), जेठ आरिफ (Aarif) और जेठानी सामिया (Salma) को बनाया गया है। पीड़िता की उम्र लगभग 29 साल है और उसकी शादी अगस्त, 2020 में हुई थी। आरोपी दहेज में बाइक और टीवी की डिमांड कर रहे थे।

नशे में मारपीट करता था परिवार

दूसरा दहेज प्रताड़ना का मुकदमा छोला मंदिर थाना पुलिस ने दर्ज किया है। यह मुकदमा 24 दिसंबर गुरुवार की रात लगभग 11 बजे दर्ज हुआ है। आरोपी पति रवीन्द्र बोरले (Ravindra Borle), ससुर रामभरोसे (Rambharose), सास सुनीता बाई (Suneeta Bai) उर्फ सुनीता और देवर पिंटू (Pintu) को बनाया गया है। महिला की शादी जून, 2020 में हुई थी। पीड़िता का मायका बिलखिरिया इलाके में हैं। जबकि ससुराल छोला मंदिर थाना क्षेत्र में हैं। आरोपी परिवार महिला के साथ नशे में मारपीट करता था। इसके अलावा वह दो लाख रुपए लाने के लिए विवश करता था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot Attempt: कपड़ा व्यापारी से लूट की कोशिश
Don`t copy text!