Bhopal News: बैंक के भीतर से झांसा देकर बाहर लाए शातिर ठग

Share

Bhopal News: दूसरी बैंक में रकम जमा कराने मांगी थी मदद, नकली नोटों के बंडल थमा गए जालसाज

Bhopal Cheating News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। यदि आप बैंक में पैसा जमा करने जाते हैं तो यह समाचार आपको सचेत करने वाला है। यहां आसपास जालसाज (Forgery Case) हो सकते हैं। वे आपको झांसा देकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सिटी के बैरागढ़ इलाके से सामने आया है। यहां एक युवक बैंक में पैसे जमा करने पहुंचा था। उसे दो व्यक्ति मिले जो झांसा देकर बैंक के बाहर ले आए। फिर बातों में लगाकर उसके पास रकम से भरा बैग ले गए। जब पीड़ित बैंक में पैसे जमा करने पहुंचा तो उसे पता चला की उसके पास जो नोट है वह नकली है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जालसाजी (Fraud Case) का मामला दर्ज कर लिया है।

इसलिए गया था बैंक

बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार 24 फरवरी की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे 107/22 धारा 420/34 (जालसाजी और एक से अधिक आरोपी) के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत सुशील मनसुखानी पिता लक्ष्मण मनसुखानी उम्र 25 साल ने दर्ज कराई है। वह संत छाया कैलाश नगर इलाके का रहने वाला है। सुशील मनसुखानी (Shushil Mansukhani) मजदूरी करता है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी बहन ने 2 लाख 80 हजार रूपए में मैजिक वाहन बेचा है। उसके दो लाख रूपए मिले हैं। बाकी 80 हजार रूपए वह बाद में देगा। उसकी बहन विकलांग है। इस कारण वह पंजाब बैंक में पैसे जमा करने आया था। कुछ पैसे उसने पहले ही जमा कर दिए थे। घटना वाले दिन वह 50 हजार रूपए जमा करने आया था। बैंक के बाहर उसे दो व्यक्ति मिले। एक ने लाल और दूसरे ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी। एक व्यक्ति ने उससे बोला की उसके परिवार में इमरजेंसी और उसे अर्जेंट 60 हजार रूपए घर पहुंचाने है। इस बैंक में पैसे जमा नहीं हो रहे है।

यह भी पढ़ें:   मध्यप्रदेश : घर में सो रही युवती पर एसिड अटैक

फुटैज खंगाल रही पुलिस

फिर जालसाज सुशील मनसुखानी को बैंक से बाहर लेकर आ गए। उन्होंने आरोपियों को काली मंदिर के सामने दूसरी बैंक दिखाते हुए वहां जाने की सलाह दी। जब यह बात वे बता रहे थे तभी आरोपियों ने उनसे बैग बदल लिया। दोनों वहां से चले गए। सुशील बैंक में वापस पैसे जमा करने पहुंचा तो पता चला की उसके नोट नकली है। तत्काल उसने बैंक से बाहर निकलकर देखा। लेकिन, आरोपी उसे नजर नहीं आए। जिसके बाद वह थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस घटना के संबंध में बैंक के अंदर—बाहर लगे सीसीटीवी फुटैज् खंंगाल रही है। हालांकि अभी तक किसी भी बदमाश की जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Cyber Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!