Bhopal News: सड़क दुर्घटना मौत में एफआईआर दर्ज

Share

Bhopal News: महिला की मौत मामले में कार चालक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क दुर्घटना हुई एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर (Road Mishap) ली है। घटना के दौरान महिला घर के बाहर बैठी थी। आरोपी कार चालक है जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। यह घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सिटी के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है।

घर के भीतर जाते वक्त मारी टक्कर
निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार 24 फरवरी की शाम लगभग साढ़े छह बजे 223/22 धारा 279/337/304—ए (लापरवाही से गाड़ी चलाना, गाड़ी चलाकर टक्कर मारना और टक्कर मारकर मौत) का मामला दर्ज किया है। घटना 23 फरवरी की रात लगभग 8 बजे की है। हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर दुबे ने एक महिला के मौत की सूचना दी थी। शव की पहचान जमीला बी पति शम्मू खान उम्र 75 साल के रूप में हुई थी। निशातपुरा पुलिस मर्ग 04/22 दर्ज किया था। घटना के दौरान जमीला बी (Jamila Bee) अमन कॉलोनी उसके मकान के बाहर बैठी थी। वह उठकर घर में अंदर जाने लगी। तभी सामने से एमपी—04—एचए—5242 कार चालक आया और उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ​आरोपी की ​गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बिहार से लूटकर कार भोपाल में बेची
Don`t copy text!