Bhopal News: दो स्थानों पर चोरों का धावा

Share

Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान गया चोरी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शहर के दो थानों में चोरी की एफआईआर दर्ज (Bhopal Theft News) हुई है। एक स्थान से चोरों ने मकान का ताला तोड़कर वारदात की है। वहीं दूसरी घटना में महिला का पर्स चोरी गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह घटनाएं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सिटी (Bhopal News) के बैरागढ़ और अयोध्या नगर इलाके की है। एक मामले की एफआईआर पुलिस ने दो महीने बाद दर्ज की है।

देरी को लेकर यह बोली पुलिस

बैरागढ़ थाना पुलिस के अनुसार 24 फरवरी की शाम लगभग साढ़े सात बजे 109/22 379 (खुले स्थान से चोरी) का मामला दर्ज किया है। शिकायत सुनील सेन पिता हरी प्रसाद सेन उम्र 34 साल ने दर्ज कराई है। वह पूजाश्री कॉलोनी बैरागढ़ में रहता है। सुनील सेन (Sunil Sen) कैलाश नगर स्थित नाई की दुकान पर काम करता है। घटना 21 दिसंबर, 2021 की है। वह और उसकी पत्नी गंजबासौदा ससुराल से टेन से लौट रहे थे। बैरागढ़ स्टेशन पर उतने के बाद दोनों लगभग 10 बजे सीटीओ रोड़ पर परिचित के अण्डे के ठेले पर रूक गए। उसने 500 रूपए यशवंत को दिए। उसने 100 रूपए दूसरे दिन लौटाने का बोला। दोनों वहां से चले गए। रास्ते में पत्नी को याद आया की उसका पर्स ठेले पर ही छूट गया है। दोबारा वहां गए और अंडे वाले से पूछा तो उसने पर्स नहीं मिला बोला। घटना के बाद वह उसके गांव चला गया। वहां से लौटने के बाद घटना के बारे में परिजनों को बताया था। परिजनों ने थाने में एफआईआर कराने की सलाह दी थी। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा। पर्स में सोने का मंगलसूत्र, 500 रूपए नगदी रखी थी। जिसकी कीमत पुलिस ने 20 हजार रूपए बताई है। इधर, अयोध्या नगर थाना पुलिस ने 24 फरवरी की शाम लगभग छह बजे 72/22 धारा 457/380 (रात में चोरी) का मामला दर्ज किया है। शिकायत बद्री प्रसाद पिता कनाईया लाल उम्र 42 साल ने दर्ज कराई है। वह झील नगर इलाके में रहते है। बद्री प्रसाद (Badri Prasad) टाइल्स लगाने का काम करते है। वे गैरतगंज शादी में गए थे। उनके घर की अलमारी से 15 हजार रुपए का माल चोरी हुआ है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाला गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!