Bhopal News: पड़ोसी से तंग आकर घर छोड़ा, पता लगाकर वहां भी पहुंचा

Share

Bhopal News: नहाते वक्त बना लिए थे वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर लूटी आबरू, आरोपी गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पड़ोसी से तंग आकर एक महिला ने मकान बदला। उसको लगा कि अब सबकुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन, उसके पुराने पड़ोसी ने नए मकान का पता भी लगा लिया। दरअसल, उसके पास महिला के वीडियो थे। जिसको वायरल करने की धमकी देकर उसकी अस्मत लूटता (Bhopal Rape News) था। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सिटी (Bhopal News) के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। हालांकि वीडियो अब तक पुलिस को बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

जांच के लिए जब्त किया मोबाइल

अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार 24 फरवरी की शाम लगभग साढ़े सात बजे 128/22 धारा 376—2एन/506 (कई बार बलात्कार और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। इस मामले का आरोपी निशातपुरा निवासी फैसल (Fesal) है। जिसे न्यायालय पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। आरोपी मजदूरी करता है। उसके खिलाफ 27 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है। वह और उसका पति दोनों मजदूरी करते हैं। घटना अगस्त, 2021 से शुरु हुई थी। आरोपी ने उस वक्त नहाते समय ​वीडियो बना (Woman Crime News) लिया था। जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। तंग आकर पीड़िता ने मकान खाली कर ईदगा हिल्स रहने चली गई। लेकिन, आरोपी उस घर का पता निकालकर वहां भी पहुंच गया। तंग आकर महिला ने उसके पति को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मामला थाने पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त किया है। लेकिन, उसमें म​हिला के वीड़ियो नहीं मिले है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: रातीबड़ थाना प्रभारी लाइन हाजिर

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!