Minor Rape Case:  भोपाल से अगवा 11 साल की लड़की के साथ 6 साल से हो रहा था बलात्कार

Share

7 साल की लड़की से करने जा रहा था शादी तो खुला यह चौंका देने वाला राज, आरोपी गिरफ्तार

Madhya Pradesh Crime
सांकेतिक फोटो

भोपाल/इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सिलसिलेवार नाबालिगों से बलात्कार (Serial Rapist) करने वाले एक सनकी आरोपी  (Indore Rape Case) को पुलिस ने दबोचा हैं। मामला इंदौर का है जिसमें पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी के संबंध में पुलिस को यह जानकारी लगी थी कि वह 7 साल की लड़की से शादी(Marry A 7 Year Old Girl) करने जा रहा है। जब उससे पूछताछ की गई तो भोपाल से 6 साल पहले अगवा करके लाई गई एक नाबालिग (Indore Crime) भी बरामद हुई। आरोपी आस—पास रहने वाले लोगों को वह बहन बताता था। लेकिन, रात में उसका यौन शोषण(Sexual Exploitation) करता था।

जानकारी के अनुसार आरोपी को जब दबोचा गया तब वह छतरपुर (Chhatarpur Crime) जाने के लिए बस स्टैंड(Bus Stand) पर पहुंचा था। वह सागर (Sagar Crime) के देवरी (Devri Crime) इलाके का रहने वाला है। आरोपी का नाम संतोष (Santosh) उर्फ हरी पटेल (Hari Patel) हैं। उसके कब्जे से 7 साल की बच्ची (Minor Rape Case) भी बरामद हुई। जिससे वह शादी करने जा रहा था। आरोपी को बच्ची के ममेरे भाई—बहन ने पकड़ा था। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी थी। उससे थाने लाकर पूछताछ की गई। उसने पूछताछ में अपना छह साल पुराना राज उजागर किया। उसने बताया कि वह इंदौर (Indore Rape Case) के सदर(Sadar Rape Case) बाजार के साउथ गाडराखेड़ी (Gadrakhedi Rape Case) में किराए पर रहता था। उसने बताया कि वह जिस लड़की के साथ रहता था। वह उसकी बहन नहीं है। बल्कि वह उसे करीब छह साल पहले भोपाल (Bhopal Kidnapping Case) से अगवा करके लाया था। उस वक्त लड़की की उम्र 11 साल थी। वह  मोहल्ले वालों को बहन बताता था।
ऐसा है सीरियल रेपिस्ट
उसने यह भी कबूला की उसके साथ वह पिछले छह साल से वह उसके साथ बलात्कार (Indore Crime) कर रहा है। दूसरी नाबालिग को अपना शिकार बनाने पर उसका कहना था कि भोपाल से जिस नाबालिग (Bhopal Crime Case) को वह अगवा करके लाया था उसका मोहल्ले में रहने वाले शुभम के साथ चक्कर चलने की जानकारी लगी थी। इस बात को लेकर उसकी उस लड़के से लड़ाई भी हुई थी। इसी कारण वह उस लड़की को वह उसके घर छोड़ आया था। आरोपी ने बताया कि जिस बच्ची को वह अगवा करके लाया था उसके घर उसका पहले से ही आना—जाना था। उसके घर के बाहर से वह सात साल की बच्ची को भी अगवा (Missing Minor Girl) करके लाया था। पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित घर पहुंचा दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस भोपाल (Bhopal Missing Minor Girl) से अगवा करके लाई गई नाबालिग के परिजनों को तलाश रही है। पुलिस को शक है कि वह कुछ अन्य नाबालिगों के मामले भी जानता है। जिसके संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें:   Minor Marriage - 11 साल की लड़की से 28 साल के पुरूष का रिश्ता
Don`t copy text!