Jharkhand Assembly Election : दुष्कर्म के मामले में जमानत पर रिहा विधायक को JVM (P) ने फिर दिया टिकट

Share

विधायक पर लोकसभा चुनाव के दौरान महिला का यौन शोषण करने का आरोप

विधायक प्रदीप यादव

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) के लिए राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे है। टिकट वितरण की सूचियां जारी हो रही है। इसी बीच झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) (Jharkhand Vikas Morcha Prajatantrik) JVM(P)  ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। दूसरी लिस्ट में विधायक प्रदीप यादव (MLA Pradeep Yadav) का नाम होने की वजह से ये सूची सुर्खियों में आ गई है। एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी प्रदीप यादव को एक बार फिर जेवीएम पी ने प्रत्याशी बनाया है। प्रदीप यादव को दुष्कर्म के मामले में हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने जमानत दी थी। कयास लगाए जा रहे थे कि गंभीर आरोपों के चलते इस बार प्रदीप यादव का टिकट कट जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जेवीएम पी की दूसरी सूची में कुल 37 प्रत्याशियों के नाम है। अब तक 46 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित हो चुके है। पार्टी के अध्यक्ष और संस्थापक बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) का कहना है कि पार्टी अपनी दम पर सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विधायक प्रदीप यादव पर लोकसभा चुनाव के दौरान एक महिला का यौन शोषण करने का आरोप है। 3 मई को महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद 25 जुलाई को प्रदीप यादव ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देवघर की अदालत में सरेंडर किया था। 28 सितंबर को झारखंड उच्च न्यायालय से यादव को जमानत मिली थी।

37 प्रत्याशियों की इस सूची में अभय सिंह (Abhay Singh) भी शामिल हैं जिन्होंने 13 साल पहले मरांडी के साथ भाजपा छोड़ कर JVM (P) का गठन किया था। सिंह जमशेदपुर (पूर्व) सीट से चुनाव लड़ेंगे जहां मुख्यमंत्री रघुबर दास को भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Jharkhand Crime: पति को भनक भी नहीं लगी मां की मदद से कर ली दूसरी शादी

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की को मंदार सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि राजद के पूर्व नेता उदय शंकर सिंह उर्फ ​​चुन्ना सिंह, जो कुछ समय पहले झाविमो (पी) में शामिल हुए थे, सारठ से कृषि मंत्री और भाजपा के रणधीर सिंह के खिलाफ चुनाव लडेंगे। पांच चरण का मतदान 30 नवंबर से शुरू होगा। मतगणना 23 दिसंबर को होगी।

Don`t copy text!