रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरी कार, 48 घंटे बाद पुलिस ने की बरामद

Share

कार सवार नवविवाहित जोड़े समेत 3 के शव बरामद

Ujjain Accident
पुलिस ने नदी से निकाली कार

उज्जैन। (Ujjain) मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया था। हादसे की खबर रविवार सुबह चल सकी। जिसके बाद रेस्क्यू करने में पुलिस को 24 घंटे से ज्यादा का समय लग गया। जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर चिंतामण थाना इलाके में एक कार गंभीर नदी में गिर गई थी। तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिरी थी। कार को गिरते हुए किसी ने नहीं देखा था लिहाजा दुर्घटना की खबर लगने में समय लग गया।

रविवार सुबह एक शख्स गंभीर नदी पर बने पुल से गुजर रहा था। उसने देखा कि रेलिंग टूटी हुई है। पानी में ऑइल की परत दिख रही थी। उस व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी अभियान शुरु किया। वहीं दूसरी तरफ कार सवार अविनाश, उसकी पत्नी प्रियंका और भाई अनुराग से संपर्क न होने की वजह से उनके परिजन परेशान थे।

चुंबक से मिली कार

अविनाश के एक भाई अभय ने पुलिस अधिकारियों की मदद से लोकेशन ट्रेस कराई। लोकेशन भी उज्जैन के पास बता रही थी। जिसके बाद तलाशी अभियान तेज कर दिया गया। मछली पालन करने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गए। एक मछुआरे ने चुंबक की मदद से 35 फीट गहराई में गई कार का पता लगा लिया। जिसके बाद गोताखोरों और क्रेन की मदद से कार को सोमवार सुबह बाहर निकाला जा सका।

परिजन ने पुलिस को बताया कि कार सवार तीनों लोग कानपुर से गुजरात के वापी जाने के लिए निकले थे। शनिवार रात 11 बजे तक उनसे फोन पर संपर्क बना हुआ था। लेकिन उसके बाद फोन बंद आने लगे थे। वहीं पुल पर बड़े वाहन के टायर के निशान मिले है। अंदेशा जताया जा रहा है कि क्रॉसिंग के दौरान किसी वाहन ने कार को कट मार दिया होगा। जिसकी वजह से कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए गंभीर नदी में गिर गई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: दस तौला सोना भी लगा कम

यह भी पढ़ेंः वन अधिकारी को जिंदा जलाने की कोशिश

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!