Jharkhand Crime: पति को भनक भी नहीं लगी मां की मदद से कर ली दूसरी शादी

Share

पति को साथ रखने से किया इनकार, मामला पुलिस थाने पहुंचा

Jharkhand Crime
सां​केतिक चित्र

रांची। झारखंड (#Jharkhand Crime) की राजधानी रांची (#Ranchi Crime) के एक थाने में हैरान करने वाला मामला (Ranchi Family Drama) पहुंचा। यहां एक पत्नी प्रताड़ित पति प्रताड़ना की शिकायत लेकर पहुंचा था। वह चाहता था कि उसकी पत्नी से उसका पुलिस तलाक कराए। पुलिस ने थाने में पत्नी को तलब किया। जब वह पहुंची और उसका राज खुला तो पुलिस भी परेशान हो गई। दरअसल, पति का कहना था कि उसकी पत्नी ने दूसरी शादी कर ली है। यह शादी उसकी मां ने ही कराई है। अब पुलिस इस मामले को सुलझाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए उसने कोर्ट मैरिज के दस्तावेज तलब किए हैं।

यह पूरा मामला रांची (@Ranchi Crime) जिले के पचंबा थाना क्षेत्र का हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की पहले शादी हो चुकी थी। पहले पति से महिला को दो बच्चे भी है। शादी के कुछ समय बाद ही पति की नौकरी छूट गई थी। इस कारण उसे कही दूसरा काम नहीं मिल रहा था। घर और बच्चों की परवरिश के लिए उसे शहर से बाहर जाकर नौकरी करनी पड़ी। पहले कुछ महीनों तक तो पति घर आता रहा था। काम अधिक होने पर पति का घर आना—जाना थोड़ा कम हो गया। इसी बीच पड़ोसी जो गार्ड का काम करता था। उसके यहां भंडारीडीह का एक परिचित व्यक्ति आता—जाता था। उससे महिला का चक्कर चल गया। युवक महिला से शादी करने के लिए तैयार हो गया। व्यक्ति ने महिला की मां से शादी की बात की थी। महिला की मां की शर्त थी की उसकी बेटी से शादी करने से पहले वह उसके खाते में 30 हजार रूपए डलवाएगा। मां की बात मानकर युवक ने उसके खाते में 30 हजार रूपए भी डलवा दिए थे। दूसरे ही दिन महिला की मां ने दोनों की कोर्ट में लेजाकर शादी करा दी थी।
शादी के बाद महिला और दोनों बच्चों को लेकर वह नागपुर चला गया था। कुछ माह देखने के बाद वह महिला के साथ वापस गिरिडीह लौट आया। उसके आने के कुछ समय बाद ही महिला के पहले पति का घर वापस आना हुआ था। पत्नी को दूसरे पति के साथ देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पति ने पत्नी से जवाब मांगा तो वह कोई उत्तर नहीं दे सकी। इसके बाद वह थाने पहुंच गया। उसका कहना है कि वह महिला के साथ नहीं रहना चाहता है। वह उसको तलाक देना चाहता है। वह उसके दोनों बच्चों को पाल लेगा। पीड़ित पति की शिकायत के बाद आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Ranchi Law Student की छात्रा से 12 लोगों ने किया Gang Rape 
Don`t copy text!