Jharkhand Minor Gang Rape: नाबालिग से परिवार के ही लोगो ने किया गैंग रेप, विरोध करने पर दी बेचने की धमकी

Share

ननद ने पीड़िता की मां को धमकी देकर कराई थी शादी, अब आरोपियों को तलाश रही पुलिस

Jharkhand Gang Rape Case
सांकेतिक फोटो

रांची। भारत में सामाजिक संरचना में रिश्तों के होते पतन का एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। घटना झारखंड (#jharkhand Crime) की राजधानी रांची (#Ranchi Crime) की है। यहां एक नाबालिग लड़की की मर्जी के खिलाफ शादी कराई गई थी। शादी के बाद परिवार में देवर—जेठ ने उस लड़की के साथ गैंग रेप (#Minor Gang Rape) किया। विरोध करने पर पीड़िता को ससुराल वालों ने देह व्यापारियों (Human Trafficking) के हाथों बेचने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रहीं है। पीड़ित नाबालिग भी है। इसलिए पुलिस के अफसर सीडब्ल्यूसी जो बच्चों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर काम करते हैं उनसे राय ले रही है। पुलिस ने नाबालिग के बयान दर्ज कर लिए है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ पाक्सो एक्ट का मामला भी बनता है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित रातू बस्ती में रहने वाली एक नाबालिग है। उसी गांव में रहने वाला 30 वर्षीय युवक के साथ शादी करा दी गई थी। नाबालिग इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। शादी जबरदस्ती ससुराल की तरफ से ननद और सास ने डरा धमकाकर कराई थी। शादी के दूसरे दिन पीड़िता के साथ ससुराल वाले मारपीट करने लगे। इसकी जानकारी पीड़िता ने उसके परिजनों को दी थी। परिजनों ने ससुराल के लोगों से इस बारे में बात भी की थी। कुछ दिन तो ससुराल में ठीक चलता रहा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक दिन वह पति के साथ सो रही थी। उस दिन देवर और जेठ शराब के नशे में कमरे में दाखिल हुए। जिसके बाद तीनों ने पीड़िता के साथ गैंग रेप किया। गैंग रेप की जानकारी पीड़िता ने उसकी सास को दी। सास ने उसे किसी को बात बताने के लिए मना किया था। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसे बेचने की धमकी दी। फिर पीड़िता के साथ आए दिन तीनों शराब के नशे में गैंग रेप करने लगे। उसे घर में ही बंदी बनाकर रखा जाने लगा। किसी तरह पीड़िता उसके चंगुल से बच निकली थी। थाने में आने के बाद उसके साथ हुई दरिंदगी की जानकारी उसने पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद ससुराल के वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है।

यह भी पढ़ें:   Suicide Case : एक हफ्ते से मायके में रह रही थी पत्नी, पति ने उठा लिया आत्मघाती कदम
Don`t copy text!