UP Crime: फैक्ट्री मालिक ने मारी महिला को दो गोली, आरोपी फरार

Share

फैक्ट्री मालिक पर ज्यादती की कोशिश के लगे आरोप, मामला दर्ज होते फरार हुआ आरोपी

Uttar Pradesh  Crime
सांकेतिक चित्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (#Uttar Pradesh) के सीतापुर (#Sitapur Crime) जिले में फैक्ट्री मालिक ने अपने यहां काम करने वाली महिला को बीच—बाजार में दो गोली (Factory Shot) मार दी। पीड़ित महिला का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक ने ज्यादती की कोशिश की थी। जिससे बचकर वह भाग रही थी। महिला का यह भी आरोप है कि उसके साथ पहले भी कोशिश हुई थी। उस वक्त पुलिस ने उसके रसूख के आगे घुटने टेकते हुए उसे थाने से जाने दिया था। अब ताजा घटनाक्रम में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस का दावा है कि उसके मिलने के बाद पूरे घटनाक्रम का पता चल सकेगा।

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश (@Uttar Pradesh Crime) के सीतापुर (@Sitapur Crime) जिले के हरगांव इलाके की रहने वाली महिला के साथ हुआ। महिला को उसके फैक्ट्री मालिक ने सरेराह गोली मार दी थी। पुलिस को परिजनों ने बताया कि पीड़िता एक फैक्टी में कार्य करती थी। एक दिन फैक्ट्री मालिक ने महिला को सब के जाने के बाद काम के बहाने फैक्ट्री में रोक लिया था। वह महिला को उसके कैबिन में ले जाकर उसके साथ बलात्कार की कोशिश करने लगा। वह कामयाब नहीं हो पाया था। किसी तरह महिला उसके चंगुल से बचकर निकल गई थी। घर आने पर महिला ने उसके पति को फैक्ट्री मालिक की हरकत के बारे में बताया था। दोनों ने इस घटना की थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस वालों ने आरोपी को थाने बुलाकर फटकार भी लगाई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिदायत देकर छोड़ दिया था। उसकी इस हरकत के बाद से महिला ने फैक्ट्री जाना छोड़ दिया था।
महिला के फैक्ट्री ना जाने पर उसका मालिक पति पर वापस फैक्ट्री लौटने का दवाब बना रहा था। वह मारने की धमकी देता था। इस बात से दोनों डरे हुए थे। घटना वाले दिन महिला और फैक्ट्री मालिक का आमना—सामना हुआ। वह जबरदस्ती उसको फैक्ट्री चलने की जिद कर रहा था। दोनों के बीच काफी कहासुनी होने लगी थी। आरोपी महिला को जबरन उसके साथ गाड़ी में घसीटने लगा था। महिला ने लोगों से मदद मांगी तो आरोपी ने बंदूक निकाल उस पर तान दी। जिससे डरकर भागी महिला पर पीछे से आरोपी ने दो गोली चला दी। लोगों की मदद से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला की पीठ पर गोलियां लगी है। पुलिस ने परिजनों के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   TikTok Video बनाते वक्त चली गोली, 12 वीं के छात्र की मौत
Don`t copy text!