Mau Gang Rape : 10 वीं की छात्रा को Kidnap कर सुनसान इलाके में ले गए थे 6 दरिंदे

Share

छात्रा को बेसुध हालत में छोड़ भागे दरिंदे, मामला दर्ज

Noida Gang Rape
सांकेतिक फोटो

मऊ। महिला अपराधों में अव्वल (Crime Against Woman) उत्तर प्रदेश (Utter Pradesh) एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मऊ जिले में एक छात्रा सामुहिक दुष्कर्म की शिकार हुई (Mau Gang Rape)। 6 दरिंदों ने छात्रा को हवस का शिकार बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे बेसुध हालत में छोड़कर भाग निकले। पीड़िता के परिजन ने किसी तरह उसे तलाशा और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने शुक्रवार को घटना को अंजाम दिया था। मधुबन इलाके (Madhuban Area) में स्कूल जा रही 10 वीं की छात्रा को अगवा कर लिया गया था। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य (SP Anurag Arya) ने बताया कि मधुबन थानाक्षेत्र के एक गांव की कक्षा 10 की छात्रा शुक्रवार को घर से करीब नौ बजे स्कूल जाने के लिए निकली लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब 10 बजे किसी ने फोन कर बताया कि छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक सहित छह युवकों ने सामूहिक दुराचार करके उसे एक हाते में छोड़कर चले गए हैं।

मौके पर पहुंचे परिजन ने बेसुध पड़ी छात्रा को घर ले आए। छात्रा ने होश में आने पर आपबीती सुनायी। इसके बाद परिजनों ने उपचार के लिए उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। शनिवार को थाने पहुंच कर चार नामजद एवं दो अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

आर्य ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी सहित दो अभियुक्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। बाकी दो अभियुक्तों को जल्द ही हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें:   Swami Chinmayanand Case : करतूत उजागर करने वाली छात्रा पर गैंगस्टर एक्ट लगवाना चाहते हैं चिन्मयानंद
Don`t copy text!