Haryana Crime: पति ने पत्नी की मर्जी ऐसा किया काम सारा परिवार पहुंचा जेल

Share

मना करने के बावजूद बनाए थे संबंध, प्रताड़ना के आरोपों पर पति समेत ससुराल वालों को हुई जेल

Hariyana Crime
सांकेतिक चित्र

हरियाणा। पत्नी चाहती नहीं थी फिर भी पति संबंध बनाता था। मामला हरियाणा (#Haryana Crime) के जींद (#Jind Crime) शहर से सामने आया है। रोकने पर पति उसको पीटता था। बचाने की बजाय पति के माता—पिता उसकी मदद करते थे। नतीजतन पीड़ित महिला थाने पहुंच गई। उसने पति समेत अन्य के खिलाफ प्रताड़ना (#Harayana Dowry Case) का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले की शिकायत हरियाणा (@Haryana Crime) के जींद शहर की रहने वाली पीड़िता महिला ने की थी। उसकी शादी 30 जुलाई, 2018 में पुंडरी में रहने वाले सन्नी के साथ हुई थी। शादी में ससुराल वालों की जो भी मांग थी वह पूरी कर दी गई थी। शादी के 2 महीनों तक ससुराल में सब कुछ ठीक—ठाक चलता रहा था। अचानक ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। इसको लेकर पति से बात की तो उसने भी उसका साथ नहीं दिया। बात इतनी बढ़ गई कि दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। मारपीट को रोकने में पति मदद नहीं करता था। इसके बावजूद वह एक दिन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। पत्नी ने विरोध किया तो पति ने पीट दिया। इसके बाद महिला आवेश में आ गई।
पीड़िता ने उसके परिजनों को फोन पर उसके साथ हुई मारपीट की जानकारी दी। पत्नी मायके चली गई जहां उसे पति लेने पहुंचा। उसने धमकी दी कि अगर वह वापस ससुराल नहीं लौटी तो उसके साथ बुरा होगा। इस कारण पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति सन्नी, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, समेत अन्य परिजन के खिलाफ दहेज उत्पीडऩ, दुष्कर्म, अश्लील हरकत करने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सन्नी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Delhi Murder Case: पत्नियों ने यह भी नहीं सोचा था ​कि उनके पति ऐसा कर गुजरेंगे
Don`t copy text!